PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील देश को आर्थिक रूप से,सशक्त बनाने में मदद करेगी : गुरमीत सिंह सूरा
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए जनता से कई प्रमुख अपीलें कीं हैं । इन अपीलों का उद्देश्य देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करना है। सोना न खरीदें, ईंधन बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करे, स्वदेशी अपनाएं, प्राकृतिक खेती अपनाए, विदेश यात्रा से बचें और खाद्य तेल की खपत में कमी करें, पीएम मोदी की प्रमुख अपीलें है। इसी विषय पर बात करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शाहदरा जिला तथा पश्चिमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए और वेस्ट एशिया संकट के दौरान देश की अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिए की गई है। गुरमीत सिंह ने आगे कहा कि देश के हर नागरिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को मानते हुए देश को मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए अपना सहयोग देना चाहिए। गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि मैं लोगों से यह भी अपील करूंगा कि सभी इलेक्ट्रिक वाहन के इस्तेमाल पर अधिक जोर दे। गुरमीत सिंह ने आगे कहा कि वर्क फ्रॉम होम सबसे बेहतर विकल्प बनकर सामने आ रहा है इससे पेट्रोल डीजल की खपत भी कम होगी और लोगों का ट्रैवल टाइम भी बचेगा। गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि रोजाना ऑफिस आने जाने में लोगों का काफी समय और ऊर्जा खर्च होती है जबकि घर से काम करने पर कर्मचारी ज्यादा फोकस और बेहतर प्रोडक्टिविटी के साथ काम कर सकते हैं इसलिए मैं संस्थानों से भी आग्रह करूंगा कि वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया जाए। गुरमीत सिंह सुरा ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी की अपील के तहत विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने से देश को नई ताकत मिलेगी। गुरमीत सिंह सुरा ने कहा कि यह अपील पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा की बचत के रूप में भी कार्य करेगी। गुरमीत सिंह ने आगे कहा कि देश में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से सिर्फ अपील की है, किसी पर कोई दबाव नहीं है।



