सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

मूसेवाला ने जान बचाने के लिए 2 करोड़ का दिया था ऑफर, गैंगस्टर गोल्डी बरार का खुलासा

2 मिनट पढ़ें
मूसेवाला ने जान बचाने के लिए 2 करोड़ का दिया था ऑफर, गैंगस्टर गोल्डी बरार का खुलासा

मूसेवाला ने जान बचाने के लिए 2 करोड़ का दिया था ऑफर, गैंगस्टर गोल्डी बरार का खुलासा

Advertisement

 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह दावा करता है कि विक्की मिड्दुखेड़ा मामले के बाद गायक ने 2 करोड़ रुपये में समझौते की पेशकश की थी, जिसे उसने ठुकरा दिया। माना जाता है कि गोल्डी बरार कनाडा में कहीं छिपा हुआ है। वीडियो को कम रोशनी में शूट किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में गोल्डी अपना चेहरा ढककर बोल रहा है। उसने कहा कि मूसेवाला को एक सिख ‘शहीद’ के तौर पर पेश करने की कोशिश हो रही है, इसीलिए वह वीडियो शूट करने पर मजबूर हुआ।

अपनी जान के बदले दो करोड़ रुपये देने की पेशकश की

बरार ने कहा, “वह शहीद नहीं है। अपने गानों के जरिए उसने अपनी छवि बनाई। वह बार-बार गलतियां करता रहा, जिसके लिए उसे दंडित किया गया। हमने भारतीय न्याय प्रणाली के एक्शन लेने का इंतजार किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कानून आम लोगों के लिए है, बड़े सितारों, नेताओं और उनके दोस्तों के लिए नहीं।” गोल्डी बरार ने कहा कि वह मिद्दुखेड़ा हत्याकांड के बाद मध्यस्थों के माध्यम से रहम की भीख मांग रहा था। उन्होंने मुक्तसर के कुछ युवाओं के जरिए हमें अपनी जान के बदले दो करोड़ रुपये देने की पेशकश की, लेकिन हमने इसे ठुकरा दिया।

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई के भतीजे की मदद के आरोप में दो महिलाओं समेत पांच लोग गिरफ्तार

वहीं, दिल्ली पुलिस ने जाली पासपोर्ट हासिल करने में लॉरेंस बिश्नोई के भतीजे की मदद के आरोप में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जाली पासपोर्ट हासिल करने में बिश्नोई के भतीजे सचिन थापन और अन्य बदमाशों की मदद की। बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में कथित रूप से शामिल था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *