सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

पुणे में रिश्ते हुए शर्मसार, पिता और भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे में आज एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पुणे पुलिस के मुताबिक, एक नाबालिग लड़की से उसके भाई और पिता ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है की लड़की के दादा और दूर के रिश्तेदार पर भी छेड़खानी के आरोप लगे हैं। इन अपराधों को कथित तौर पर पिछले पांच साल में अंजाम दिया गया। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दुष्कर्म और छेड़खानी के लिए आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक इसके पुख्ता सबूत न होने के कारण किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर के बंड गार्डन थाने में 11 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में उसके भाई और पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत, जबकि छेड़खानी के आरोप में पीड़िता के रिश्तेदार और उसके दादा के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और उसका परिवार बिहार का रहने वाला है। वे फिलहाल पुणे में रह रहे हैं। पुलिस निरीक्षक अश्विनी सातपुते ने कहा कि घटना का पता तब चला, जब लड़की ने अपने स्कूल में ‘गुड टच एंड बैड टच’ सत्र के दौरान अपनी आपबीती साझा की। पिछले पांच साल से वह यह सब झेल रही थी। सातपुते ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि पिता ने 2017 में अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था और तब वे बिहार में रह रहे थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *