सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खुद को बताया दूध देने वाली गाय, कहा- ‘दूर से लोग समझते हैं मरकहवा सांड’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खुद को बताया दूध देने वाली गाय, कहा- ‘दूर से लोग समझते हैं मरकहवा सांड’

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने आज मऊ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि दूर से लोग मुझे मरकहवा सांड समझते हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) बीजेपी के साथ चुनाव लड़ रही है और एनडीए ने सुभासपा को यूपी की 80 सीटों में से केवल एक टिकट दिया है. एनडीए ने सुभासपा को मुख्तार अंसारी के गढ़ माने जाने वाले घोसी लोकसभा सीट पर टिकट दिया है. ऐसे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. वह चुनाव में अपनी पार्टी और एनडीए के प्रत्याशियों के लिए खूब प्रचार प्रसार कर रहे हैं. इसी क्रम में वह आज यानी मंगलवार (30 अप्रैल) को मऊ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुद का दूध देने वाली गाय बताया.

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने मऊ के नगर क्षेत्र के एक प्लाजा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बयान दिया. उन्होंने कहा, दूर से लोग मुझको मरकहवा सांड समझते हैं, जब तक कोई मेरे नजदीक नहीं आता है तब तक लोग मुझको मरकहवा सांड समझते हैं.जब नजदीक आता है तो दूध देने वाली गाय नजर आने लगता हूं. मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित करते हुए यह बयान दिया है.

”दूध देने वाली गाय नजर आने लगता हूं”

Advertisement

ओपी राजभर ने मंच से खुद को दूध देने वाली गाय बताया है. मंच से उनके कहने का मतलब था कि जब तक लोग मुझ से नजदीक से नहीं मिलते हैं, तब तक वे मुजे मरकहवा सांड समझते हैं, लेकिन जब वह मुझ से सामने से और नजदीक से आ कर मुलाकात करते हैं, तब मैं उनको दूध देने वाली गाय नजर आने लगता हूं.

मऊ में ओमप्रकाश राजभर मुस्लिम वोटर्स को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने कहा, ” जो दर्द आपका है वह दर्द हमारा भी है. हम बीजेपी के फूल पर चुनाव नही लड़ते, हम छड़ी पर चुनाव लड़ रहे हैं. डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा है political power is the Master key. उस पॉलिटिकल पॉवर को लेने के लिए बीजेपी से समझौता किए हैं. हम कमल के निशान पर नहीं बल्कि छड़ी के निशान पर लड़ रहे हैं. ओपी राजभर ने शहर के मुसाफिर खाने में मुसलमानों के बीच पहुंचकर मंच से ये बयान दिया.

घोसी से ओपी राजभर के बड़े बेटे मैदान में

यूपी में सुभासपा बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर चुनाव लड़ रही है. सुभासपा को एनडीए ने केवल एक टिकट दिया है. सुभासपा सुप्रीमो ओपी राजभर के बड़े बेटे अरविंद राजभर घोसी सीट से चुनाव लड़ेंगे. साल 2019 के चुनाव में बसपा उम्मीदवार अतुल राय ने घोसी सीट पर जीत दर्ज की थी. इस सीट पर मोदी लहर में भी बीजेपी जीत नहीं दर्ज कर पाई थी. घोसी सीट पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी. इससे पहले नॉमिनेशन के लिए सात मई को नोटिफिकेशन जारी होगी. 14 मई नामांकन की आख़िरी तारीख़ होगी. नामांकन वापस लेने की आख़िरी तारीख़ 17 मई को होगी और एक जून को वोट डाले जाएँगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *