सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

Manoj Kumar Jain: एमसीडी अधिकारियों के वार्षिक रोटेशन की मांग : मनोज कुमार जैन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Manoj Kumar Jain: एमसीडी अधिकारियों के वार्षिक रोटेशन की मांग : मनोज कुमार जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम के नामित पार्षद मनोज कुमार जैन ने महापौर श्री प्रवेश वाही को पत्र लिखकर एमसीडी के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों के वार्षिक क्षेत्र एवं विभागीय रोटेशन की व्यवस्था लागू करने की मांग की है। अपने पत्र में श्री जैन ने कहा कि कई अधिकारी लंबे समय तक एक ही क्षेत्र या विभाग में कार्यरत रहते हैं, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और कार्यकुशलता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापना से स्थानीय प्रभाव बढ़ने तथा अनियमितताओं की संभावनाएं भी पैदा होती हैं। उन्होंने महापौर से अनुरोध किया है कि एमसीडी के सभी विभागों में अधिकारियों के क्षेत्र एवं दायित्वों का प्रतिवर्ष रोटेशन सुनिश्चित किया जाए। स्थानांतरण एवं दायित्व परिवर्तन के लिए स्पष्ट, पारदर्शी और जवाबदेह नीति बनाई जाए। अधिकारियों के स्थानांतरण एवं जिम्मेदारियों में बदलाव संबंधी जानकारी को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाए, जिससे जनविश्वास मजबूत हो और सुशासन को बढ़ावा मिले। मनोज कुमार जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से एमसीडी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने महापौर से इस विषय पर शीघ्र विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *