सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

जबलपुर में महाराष्ट्र बैंक के एटीएम में कैश डालने पहुंचे कर्मचारियों पर नकाबपोश लुटेरों ने की फायरिंग, 40 लाख लूटे

2 मिनट पढ़ें
जबलपुर में महाराष्ट्र बैंक के एटीएम में कैश डालने पहुंचे कर्मचारियों पर नकाबपोश लुटेरों ने की फायरिंग, 40 लाख लूटे

जबलपुर में महाराष्ट्र बैंक के एटीएम में कैश डालने पहुंचे कर्मचारियों पर नकाबपोश लुटेरों ने की फायरिंग, 40 लाख लूटे

Advertisement

जबलपुर में महाराष्ट्र बैंक के एटीएम में कैश डालने पहुंचे कर्मचारियों पर नकाबपोश लुटेरों ने की फायरिंग, 40 लाख लूटे

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गोरा बाजार में महाराष्ट्र बैंक के एक एटीएम के कैश डालने आए दो कर्मचारियों सहित चार लोगों पर नकाबपोश लुटेरों ने फायरिंग की और करीब 40 लाख रुपए लूटकर भाग गए। लुटेरों ने छह राउंड फायरिंग की जिसमें एक गार्ड की मौत हो गईऔर दो लोग घायल हो गए। फरार लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है। जबलपुर में महाराष्ट्र बैंक का गोरा बाजार थाना क्षेत्र में तिलहरी इलाके में एक एटीएम है।

कुछ देर पहले एक नकाबपोश पहुंचा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के इस एटीएम में कैश जमा करने कैश लाने वाली वाहन से दो लोग उतरे थे। मगर एटीएम में कैश लाने वाली वाहन के पहुंचने के कुछ देर पहले एक नकाबपोश पहुंचा और वह कैश लाने वाले लोगों का इंतजार करता रहा। उसका एक साथी एटीएम के बाहर बाइक पर इंतजार कर रहा था। कैश वाहन के कुछ देर पहले एटीएम में घुसे बदमाश ने जैसे ही कैश की पेटी लेकर आते हुए दो युवकों को देखा तो वह बाहर आया और दोनों को गोली मार दी। इसके अलावा गार्ड पर भी गोली चलाते हुए वह बाइक से भाग गए।

Advertisement

कैश की पेटी के साथ आए कर्मचारियों पर गोली दागी

कैश वाहन के कुछ देर पहले एटीएम में घुसे बदमाश ने जैसे ही कैश की पेटी लेकर आते हुए दो युवकों को देखा तो वह बाहर आया और दोनों को गोली मार दी। इसके अलावा गार्ड पर भी गोली चलाते हुए वह बाइक से भाग गए। गार्ड राजबहादुर पटेल की मौत हो गई तथा कैश लाने वाले दो कर्मचारियों को सीने पर गंभीर चोट आने से वे वहीं गिर गए। उन्हें घायल हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही गोरा बाजार थाना प्रभारी सहदेव राम साहू सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश शुरू की। साथ ही शहर की नाकाबंदी भी कर संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *