सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

अमर लता सांगवान सहित कई नेता हुए कांग्रेस में शामिल : देवेन्द्र यादव

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

अमर लता सांगवान सहित कई नेता हुए कांग्रेस में शामिल : देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने तिमारपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन और करावल नगर विधानसभा के भाजपा और आम आदमी पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस की विचारधारा और कार्यशैली में भरोसा जताकर दूसरी पार्टी के लोगों के कांग्रेस के साथ जुड़ने का सिलसिला जारी है, जिससे कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव के अलावा कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक  अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक कुंवर करण, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदेश भारद्वाज  आर्ब्जवर लोकेंद्र चौधरी, डा0 पीके मिश्रा, महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व निगम पार्षद अमरलता सांगवान, ध्रुव कप्तान सिंह, चौधरी निरंकार सिंह, मौ0 अंसारी, मंजूशा चौधरी, सवित सिंह, शेर सिंह, सुधा देव, जुनैद अनवर, धन्नो कुमारी, मुमताज, प्रदीप कुमार, शिवचरण, मौहम्मद जावेद, आम आदमी पार्टी से नूर जहां, कांता, संगीता, मरियम, गीता, किरण, हाजरा खातून, गीता देवी, अफसाना, निशा, लक्ष्मी, निशा, रुबिना सहित सैंकड़ो भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल है।

Advertisement

देवेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व निगम पार्षद और तिमारपुर विधानसभा प्रत्याशी  अमरलता सांगवान की घर वापसी है। सांगवान ने बताया कि उनका भाजपा से मोहभंग हो गया है क्योंकि न वहां बोलने की आजादी थी, वहां घुटन महसूस कर रही थी।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का दिल की गहराईयों से स्वागत करता हॅ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा,  कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व और  राहुल गांधी  की जनता के लिए संघर्ष की लड़ाई से प्रेरित होकर दूसरी पार्टी के लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि सपने दिखाने और उनकी हकीकत में बड़ा अंतर होता है, कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को भाजपा और आम आदमी पार्टी ने धोखा दिया, जिसके कारण इनका विश्वास वहां खत्म हो गया।

श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों पिछड़ों, वंचितों के लिए काम करती है। मै विश्वास दिलाता हूॅ कि कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को उचित सम्मान और स्थान दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *