सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

दिल्ली मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों को विशेष किराया छूट दिए जाने की मांग की मनोज कुमार जैन नें

2 मिनट पढ़ें
मनोज कुमार जैन

दिल्ली मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों को विशेष किराया छूट दिए जाने की मांग की मनोज कुमार जैन नें

Advertisement

दिल्ली मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों को विशेष किराया छूट दिए जाने की मांग की मनोज कुमार जैन नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन जो भारत सरकार एवं दिल्ली सरकार की 50 – 50 फीसदी हिस्सेदारी वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था है, राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन लाखों नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं भरोसेमंद परिवहन सेवा उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष एवं मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने दिल्ली मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग व्यक्तियों को विशेष किराया छूट अथवा रियायती यात्रा पास उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

श्री जैन ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन प्रतिदिन मेट्रो सेवा पर निर्भर हैं। सीमित आय, बढ़ती महंगाई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के कारण इनके लिए नियमित यात्रा का खर्च वहन करना कठिन होता जा रहा है। ऐसे में यदि इन वर्गों के लिए विशेष रियायत दी जाती है, तो यह उनके जीवन को अधिक सुगम और सम्मानजनक बनाएगा।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम सामाजिक संवेदनशीलता, समावेशी विकास और जनकल्याण की भावना को मजबूती देगा तथा दिल्ली मेट्रो को एक आदर्श सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के रूप में और सशक्त करेगा। इस संबंध में श्री जैन ने डीएमआरसी के अध्यक्ष/प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। साथ ही इस विषय की प्रतिलिपि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को भी प्रेषित की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार और डीएमआरसी इस जनहितकारी सुझाव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *