सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

Manipur Violence: तलाशी अभियान के बाद असम राइफल्स कैंप पर भीड़ का हमला, कई वाहन फूंके, हालात नियंत्रण में

4 मिनट पढ़ें
Manipur Violence, Assam Rifles, Senapati News, Manipur Latest News, India News
Advertisement

Manipur Violence: तलाशी अभियान के बाद असम राइफल्स कैंप पर भीड़ का हमला, कई वाहन फूंके, हालात नियंत्रण में

इंफाल, 15 जुलाई। मणिपुर के सेनापति जिले में मंगलवार रात तलाशी अभियान के बाद हिंसा भड़क गई, जब बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ ने असम राइफल्स के कैंप पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने कैंप पर पथराव किया, सुरक्षाबलों के वाहनों में तोड़फोड़ की और कई वाहनों में आग लगा दी। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सेनापति जिले में स्थित असम राइफल्स के जिला मुख्यालय कैंप के बाहर हुई। हिंसक भीड़ ने कैंप को घेरने का प्रयास किया और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। आधी रात तक चले अभियान के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

रक्षा विभाग के अनुसार, घटना से कुछ घंटे पहले असम राइफल्स ने विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर ओकलॉन्ग स्थित निर्धारित एनएससीएन (NSCN) कैंप से लगभग दो किलोमीटर पश्चिम में मकुइलोंगडी क्षेत्र में गश्त और तलाशी अभियान चलाया था। खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ हथियारबंद कैडर तय कैंप से बाहर हथियारों और वर्दी के साथ घूम रहे हैं, जो संघर्षविराम (सीजफायर) समझौते के नियमों का उल्लंघन है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की टुकड़ियां मकुइलोंगडी और ओकलॉन्ग गांवों के पास पहुंचीं, जहां स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया। धीरे-धीरे तनाव बढ़ता गया और रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि सेनापति शहर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर नागा तापहो इलाके में स्थित असम राइफल्स कैंप की ओर मार्च कर रहे हैं।

Advertisement

हालांकि सुरक्षा बलों की टुकड़ियां निर्धारित स्थानों से वापस हट गई थीं, लेकिन इसके बावजूद रात करीब 9:30 बजे भीड़ कैंप के बाहर पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों ने पथराव करते हुए कैंप की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाते हुए एक वाहन में आग लगा दी, जबकि दो ट्रकों को पलटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा एक निजी कार भी आग की चपेट में आ गई और कैंप के सामने बने वेटिंग शेड को भी जला दिया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेनापति जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की अतिरिक्त टुकड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। संयुक्त कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर भीड़ को तितर-बितर किया और हिंसा पर काबू पाया।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि खुफिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर सामने आए इनपुट के आधार पर हथियारबंद कैडरों द्वारा संघर्षविराम के नियमों के उल्लंघन की जानकारी सीजफायर मॉनिटरिंग ग्रुप को भी औपचारिक रूप से भेज दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सेनापति जिले में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *