Home मैं भी रिपोर्टर जोहरी पुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक में पहुंचे मंगेश त्यागी लक्ष्मण रावत...

जोहरी पुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक में पहुंचे मंगेश त्यागी लक्ष्मण रावत और बालकिशन बाली : डॉ.मौ.अकरम

0
11

जोहरी पुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक में पहुंचे मंगेश त्यागी लक्ष्मण रावत और बालकिशन बाली : डॉ.मौ.अकरम

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देश पर करावल नगर जिला कांग्रेस के तहत जोहरीपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक भागीरथी विहार में आयोजित की गई | बैठक में उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण रावत ,करावल नगर जिला कांग्रेस के प्रभारी बालकिशन बाली ,करावल नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंगेश त्यागी,विधानसभा ऑब्जर्वर अश्वनी भारद्वाज,विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ईश्वर बागड़ी,बी.एल.ए. वन तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ.एस.पी.सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता तथा कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे | बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष मौ.अकरम नें की | लोकसभा प्रभारी ;लक्ष्मण रावत नें कहा जिस तरह से जननायक राहुल गांधी देश भर में संगठन के लिए मेहनत कर रहे हैं उसी तरह दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव भी दिल्ली में संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं | जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंगेश त्यागी नें मौजूद तमाम कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से तमाम मतभेद मिटाते हुए एकजुट हो कार्य करने का आह्वान किया ,जिला प्रभारी बालकिशन बाली नें संगठन की मजबूती के लिए आह्वान किया | बैठक में बैठक अहम मुद्दा रहा दिल्ली में चल रहे एस आई आर को लेकर रहा लोगो जागरूकता किया गया जौहरी पुर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ मोहम्मद अकरम ने इस मीटिंग में लोगों को आने वाली समस्याओं से जागरूक कराया मंडल अध्यक्ष डॉक्टर आर चन्द्रा ने लोगों को फॉर्म भरने के बारे में बताया गोकुलपुर विधानसभा से बी एल ए वन डॉक्टर एसपी सिंह ने .विस्तार से एस आई आर के बारे में बताया गोकुलपुर विधानसभा के ऑब्जर्वर अश्वनी भारद्वाज ने पूरी विधानसभा में हर प्रकार की समस्याओं से निपटाने का समाधान बताया इस मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंगेश त्यागी का जौहरीपुर वार्ड में पहली बार आने पर जोरदार स्वागत किया गया | इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नवीन चंद्रा ओं.बी.सी. के जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव दिलदार कुरैशी यूथ कांग्रेस के महासचिव पाल जी रोशन लाल प्रेमपाल बीरबल , ओमवीर , शिवचरण प्रधान अमित शर्मा डॉक्टर कुलदीप वीरेंद्र , भागमल , कमरुद्दीन शकीरा चौधरी मुनीम जी मुख्तार हाशमी चमन पाल साबिर अली मिथिलेश गिरी सवाब सैफी मुन्ना लाल जी सलमान भाई मुंशी रफीक अंसारी जी हाजी जी बल्ले वाले सुमन लता इकरामुद्दीन सैफी जुनैद प्रदीप कुमार कैलाश चंद्र शर्मा हरीश चंदच समसुल हसन इंद्रजीत आसिफ अली यासीन मुल्लाजी , संतोष सक्सेना मनीष कुमार आजाद भाई रईस मलिक आदि कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here