सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर विकास सेठी का निधन, 48 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

3 मिनट पढ़ें

vikas sethi death kyunki saas bhi kabhi bahu thi actor dies at 48 due to  cardiac attack | Jansatta

 

Vikas Sethi Death: टीवी इंडस्ट्री से एक दुःखद खबर सामने आ रही है. जाने-माने एक्टर विकास सेठी अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका महज 48 साल की कम उम्र में निधन हो गया है. विकास सेठी के असामयिक निधन के चलते टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

विकास सेठी टीवी के एक चर्चित एक्टर थे. उन्होंने स्मृति ईरानी और एकता कपूर के पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में काम किया था. इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी. ये शो करीब आठ साल तक चला था. वहीं विकास सेठी ‘कहीं तो होगा’ सीरियल के लिए भी चर्चा में रहे. इसकी शुरुआत साल 2003 में हुई थी. इसके अलावा वे धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ की में भी देखने को मिले थे. ये सीरियल साल 2001 में आया था. जिसमे टीवी की कई मशहूर हस्तियों ने काम किया था.

हार्ट अटैक से हुआ विकास का निधन

 

विकास के चाहने वाले ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर 48 साल की कम उम्र में विकास सेठी का निधन कैसे हो गया. बताया जा रहा है कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका. टेली चक्कर की एक रिपोर्ट की माने तो एक्टर को नींद के दौरान ही दिल का दौरा पड़ा था. जिससे उनकी जान चली गई. हालांकि विकास के निधन को लेकर अब तक उनकी वाइफ और फैमिली की ओर से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है.

पीछे छोड़ गए पत्नी और जुड़वा बच्चे

विकास सेठी के असामयिक निधन से उनके फैंस और चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है. एक्टर की वाइफ का भी रो-रोकर बुरा हाल है. 48 वर्षीय दिवंगत एक्टर का जन्म 12 मई 1976 को चंडीगढ़ में हुआ था. उन्होंने जान्हवी सेठी से शादी की थी. शादी के बाद दोनों जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने थे. विकास अपने पीछे अपना हंसता खेलता परिवार छोड़कर चले गए हैं.

इन फिल्मों में भी किया था काम

बता दें कि टीवी सीरियल्स के अलावा विकास ने बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया था. उन्हें साल 2001 की ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में देखा गया था. इसमें वे करीना कपूर के दोस्त के रोल में थे. उन्होंने साल 2001 की फिल्म ‘दीवानापन’ में भी काम किया था. इनके अलावा विकास तेलुगू फिल्म ‘इस्मार्ट शंकर’ का भी हिस्सा थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *