सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा को तीसरी बार समन, 5 अप्रैल को पेश होने का आदेश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा को तीसरी बार समन, 5 अप्रैल को पेश होने का आदेश

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित टिप्पणी करने के मामले में मुंबई की खार पुलिस ने तीसरा समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 5 अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। कामरा पर मानहानि और जन उपद्रव से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जो मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में हुए एक शो के दौरान शिंदे पर की गई तीखी टिप्पणियों से जुड़ा है।

पुलिस ने पहले भी दो बार समन जारी किया था, लेकिन कामरा अब तक जांच में शामिल नहीं हुए। इस मामले में उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कानूनी संकट के बीच कामरा ने कलाकारों को चुप कराने को लेकर एक व्यंग्यात्मक ‘गाइड’ भी साझा की थी।

इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिवसेना यूवा विंग के महासचिव राहुल कनाल ने कुणाल कामरा को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि मुंबई आने पर कामरा का ‘शिवसेना स्टाइल’ में स्वागत किया जाएगा। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है और अब उनसे पूछताछ की जाएगी।

Advertisement

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *