सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IPL-2023 शुरू होने से पहले कोलकाता टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, ये 2 दिग्गज बाहर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL 2023 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, भारतीय टीम को भी हो सकता है नुकसान, ये खिलाड़ी बाहर

श्रेयर अय्यर पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2023 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हो गए हैं, सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है.

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. KKR के कप्तान श्रेयर अय्यर पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2023 (IPL 2023) और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship) से बाहर हो गए हैं, सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है. अय्यर अपनी पीठ की सर्जरी करवाएंगे और इसके चलते वो कुछ महीनों के लिए मैदान से दूर दो सकते हैं. अय्यर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था. लेकिन चोटिल होने के बाद उन्हें बाहर होना पड़ा. इससे पहले उन्हें अहमदाबाद टेस्ट के बीच से ही बाहर होना पड़ा था. अय्यर पीठ में दर्द के कारण ही चौथे टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे.

Advertisement

अय्यर का बाहर होना एक बड़ा झटका

दो आईपीएल खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए श्रेयर अय्यर का बाहर होना एक बड़ा झटका है. अय्यर टीम के कप्तान हैं, ऐसे में उनके पूरे सीजन में बाहर होने पर टीम को एक नए कप्तान की तलाश करनी होगी. इसके साथ ही यह भारतीय टीम के लिए भी एक बड़ा झटका हो सकता है. भारत को जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है. उनके बाहर होने से टीम इंडिया मुश्किल में पड़ सकती है. बता दें, इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई वनडे सीरीज से भी अय्यर पीठ की चोट के कारण ही बाहर रहे थे. साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अय्यर को पीठ की समस्या का सामना करना पड़ा था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *