सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

केएल राहुल या श्रेयस अय्यर, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में किसे मिलेगा नंबर-5 पर मौका?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

केएल राहुल या श्रेयस अय्यर, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में किसे मिलेगा नंबर-5 पर मौका?

अगर केएल राहुल विकेटकीपर के तौर पर खेलेंगे तो क्या श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी? लेकिन अगर केएल राहुल बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे तो भी अय्यर के लिए राहें आसान नहीं होगी.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगा. इस सीरीज का आगाज 25 जनवरी से हो रहा है. लेकिन भारतीय टीम के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन आसान नहीं होगा. खासकर, नंबर-5 पर किस बल्लेबाज को मौका मिलेगा? इसके लिए केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दावेदार हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट किस पर भरोसा दिखाएगी? क्या बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के ऊपर केएल राहुल को तवज्जो मिलेगी? इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टेस्ट सीरीज में केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेले थे.

श्रेयस अय्यर के लिए आसान नहीं होगी राहें…

Advertisement

अगर केएल राहुल विकेटकीपर के तौर पर खेलेंगे तो क्या श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी? लेकिन अगर केएल राहुल बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे तो भी श्रेयस अय्यर के लिए राहें आसान नहीं होगी. दरअसल, फिर केएस भरत और श्रेयस अय्यर में किसे एक को मौका मिल सकता है. भारत की स्पिन फ्रैंडली पिच पर केएल राहुल के लिए विकेटकीपिंग आसान नहीं होगी… खासकर, रवीन्द्र जडेजा और रवि अश्विन की गेंदों पर विकेटकीपिंग केएल राहुल के लिए बड़ी चुनौती होगी. लिहाजा, ऐसा माना जा रहा है कि केएल भरत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो फिर श्रेयस अय्यर के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा.

क्या कहते हैं श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के आंकड़ें?

आंकड़ें बताते हैं कि भारतीय सरजमीं पर श्रेयस अय्यर ने 7 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 7 टेस्ट मैचों में श्रेयस अय्यर ने 39.09 की एवरेज से 430 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर के नाम 1 शतक दर्ज है. इसके अलावा 3 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है. वहीं, भारतीय सरजमीं पर केएल राहुल ने 16 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 40.13 की एवरेज से 923 रन बनाए हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 1 शतक के अलावा 8 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *