सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IPL 2022, KKR Vs RR: केकेआर ने तोडा हार का सिलसिला, कोलकाता ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। लगातार पांच मैचों में हार के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही केकेआर की प्लेआफ में जाने की संभावनाएं अभी भी जीवित हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम हार के बाद भी प्लेआफ में जाने की प्रबल दावेदार बनी हुई है। टीम ने टाटा आईपीएल 2022 में आखिरी मुकाबला 6 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता था। कोलकाता इस जीत के बाद 7वें पायदान पर है, वहीं राजस्थान तीसरे स्थान पर है।

संजू सैमसन का अर्धशतक https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2020/09/22/16_9/16_9_1/sanju_samson_ipl__1600794971.jpg

केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। राजस्थान रॉयल्स के लिए आज बटलर कमाल नहीं दिखा पाए। वह 25 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए वहीं उनसे पहले पडिक्कल 2 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे। धीमी शुरुआत के बाद कप्तान संजू सैमसन ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं अंत में शिमरन हेटमायर ने 13 गेंदों पर 27 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 152 के स्कोर तक पहुंचाया। केकेआर के लिए टिम साउदी ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।

Advertisement

रिंकू सिंह की 42 रनों की विजयी पारी https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/images/story/202205/rinku_singh-sixteen_nine.jpg

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को पहला झटका कुलदीप सेन ने दिया और आरोन फिंच को 4 रन पर बोल्ड कर दिया। बाबा इंद्रजीत को प्रसिद्ध कृष्णा ने 15 रन पर कैच आउट करवा दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 रन की पारी खेली और बोल्ट की गेंद पर सैमसन के हाथों लपके गए। इसके बाद नितीश राणा ने नाबाद 48 रन जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद 42 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप सेन को एक-एक सफलता मिली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *