सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

हिटलरशाही पर करारा तमाचा है केजरीवाल को जमानत : रेखा रानी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

हिटलरशाही पर करारा तमाचा है केजरीवाल को जमानत : रेखा रानी

* फिर से करेंगे जनता की आवाज को बुलंद

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के केस में भी सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्हें ईडी के मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी। सुप्रीम कोर्ट के इसी फैसले पर बात करते हुए भजनपुरा से निगम पार्षद रेखा रानी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलना , इस देश के लोकतंत्र की जीत है, अन्याय के ऊपर न्याय की जीत है | रेखा रानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के फैसले से यह बात साबित हो गई है कि झूठ सच को परेशान कर सकता है, झूठ सच को कैद कर सकता है लेकिन सिर्फ कुछ ही समय के लिए एक वक्त के बाद सच का उजाला सभी झूठ को खत्म कर देता है और जीत सच की ही होती है ठीक उसी तरीके से भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में तो बंद करा दिया था लेकिन सच सामने आना ही आना था और सच सामने आते ही अरविंद केजरीवाल भी बाहर आ गए।

रेखा रानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत भाजपा के मुंह पर कड़ा तमाचा है, यह तमाचा है उन लोगों के मुंह पर जो इस देश को तानाशाही तरीके से चलाना चाहते हैं, यह तमाचा है उन लोगों के मुंह पर जो इस देश में विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं। इसलिए सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत विपक्ष की भी जीत है। रेखा रानी ने कहा कि अगर विपक्ष कमजोर होगा तो सरकार अपनी मनमानी करेगी, अगर विपक्ष के नेता को ही भाजपा जेल में डाल देगी तो इससे न सिर्फ विपक्ष कमजोर होगा बल्कि देश की जनता की आवाज भी कमजोर होगी इसलिए अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने पर पूरी विपक्ष खुश है, आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता खुश है और देश की जनता भी खुश है।रेखा रानी ने कहा की अब एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल पूरी ताकत से भाजपा की नफरत, भाजपा की तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज को, जनता की आवाज को बुलंद तरीके से उठाएंगे।

Source :

  • Slot88
  • इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

    आपकी राय

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *