सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

भाजपा में जाना कोई गुनाह नहीं है, यह तो राजनीति संयोग का खेल है’ आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

2 मिनट पढ़ें
आचार्य प्रमोद कृष्णम

भाजपा में जाना कोई गुनाह नहीं है, यह तो राजनीति संयोग का खेल है' आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

Advertisement

भाजपा में जाना कोई गुनाह नहीं है, यह तो राजनीति संयोग का खेल है’ आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इकाई के प्रमुख आचार्य प्रमोद कृष्णम ने घोषणा की है कि वह लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होना कोई अपराध नहीं है. यह तो राजनीति संयोग का खेल है. अब मैंने न कुछ छोड़ा और न कुछ पकड़ा।

यह पूछे जाने पर कि वह कौन सी लोकसभा सीट से तैयारी कर रहे हैं, कृष्णम ने कहा कि मैं अभी कल्कि धाम के शिलान्यास की तैयारी कर रहा हूं. न तो मुझे किसी ने बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा और न ही मैं किसी के पास इसके लिए गया.

कांग्रेस से निष्कासन के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वह चाहे तो सजा दे सकते हैं. मुझे अब तक कोई नोटिस नहीं मिली है.

Advertisement

INDIA अलायंस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा हमला, बोले- नीतीश कुमार ने पटना में अंतिम संस्कार कर दिया

इससे पहले आचार्य प्रमोद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस मुलाकात पर आचार्य ने कहा कि कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर कहा, ‘आज मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला और उन्हें श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह का निमंत्रण दिया. हमें पूरा विश्वास है कि वे उसमें आएंगे.’

आचार्य ने गांधी परिवार को निमंत्रण देने के सवाल पर कहा कि सभी को आमंत्रण जाएगा. यह तो 19 फरवरी को पता चलेगा कि कौन आया और कौन नहीं? सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात संदर्भ में प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मेरी कोई और चर्चा नहीं हुई है.राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाना गुनाह है तो इस गुनाह की सजा भुगतने को तैयार हूं. अगर पीएम मोदी और सीएम योगी से मिलना गुनाह है तो यह गुनाह में करता रहूंगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *