जय श्री अटल को किया गया सम्मानित
गाजियाबाद ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से, जिला प्रशासन गाज़ियाबाद द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “सशक्त नारी सम्मान” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन गाज़ियाबाद द्वारा जयश्री अटल को नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन रामराग लोक संस्कृति संस्थान द्वारा किया गया तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में यह समारोह संपन्न हुआ। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। यह सम्मान महिलाओं को समाज में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करेगा।



