सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

‘ये कोई टीम है…’, आपसी कलह पर बोले हेड कोच गैरी कर्स्टन, कहा- कभी नहीं देखी ऐसी…

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘ये कोई टीम है…’, आपसी कलह पर बोले हेड कोच गैरी कर्स्टन, कहा- कभी नहीं देखी ऐसी…

पाकिस्तान टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने खिलाड़ियों को खरी-खरी सुना दी है. उन्होंने पूरी टीम के लिए फिटनेस और स्किल्स के मानक तय कर दिए हैं.

गैरी कर्स्टन, टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच बने थे. उनके अंडर पाक टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच सकी है, ऐसे में पूरी टीम और कोचिंग स्टाफ पर भी सवाल उठने लगे हैं. इस बीच गैरी कर्स्टन ने खिलाड़ियों के बीच एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कर्स्टन का यह बयान तब आया है जब कुछ ही दिन पहले वसीम अकरम ने बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच बातचीत बंद होने का दावा किया था. बता दें कि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में 4 में से सिर्फ 2 मैच जीत सकी और उसे USA के हाथों भी हार झेलनी पड़ी.

टीम में नहीं है एकता

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि गैरी कर्स्टन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम के बेकार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों से बात की. कर्स्टन जबसे टीम के साथ जुड़े हैं तब से उन्हें टीम के अंदर एकता नहीं दिखी है. दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज का कहना है कि प्लेयर्स एक-दूसरे को सपोर्ट नहीं करते. उन्होंने इससे पहले कई टीमों के साथ काम किया है, लेकिन उन्होंने कभी खिलाड़ियों के बीच एकता की कमी महसूस नहीं की. गैरी कर्स्टन ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल बढ़िया नहीं है. वहीं पाक टीम की स्किल्स भी अन्य टीमों के मुकाबले बहुत कमजोर है.

किसी को कुछ नहीं पता

गैरी कर्स्टन जरूर पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन के प्रति नाराज होंगे. खिलाड़ी कई साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, फिर भी उन्हें यह नहीं पता कि उन्हें कब कौन सा शॉट खेलना है. कर्स्टन ने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी खिलाड़ी ऊपर दिए गै मानकों पर खरा उतरेगा, उसे टीम में जगह मिलेगी वरना उन्हें बाहर कर दिया जाएगा. रिपोर्ट्स अनुसार कर्स्टन फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में अपने घर चले जाएंगे क्योंकि पाकिस्तान टीम को अगस्त महीने तक कोई क्रिकेट नहीं खेलना है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *