सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

सरकारी कर्मचारियों के लिए वरदान साबित होगी एकीकृत पेंशन योजना : दर्शन सिंह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

सरकारी कर्मचारियों के लिए वरदान साबित होगी एकीकृत पेंशन योजना : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए लायी गई एकीकृत पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए वरदान साबित होगी | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते हैं एकीकृत पेंशन योजना से लाखों लोग  लाभान्वित होंगे |

Advertisement

दर्शन सिंह कहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को मंजूरी दे दी है। सरकारी कर्मचारियों के लिए लाई गई इस योजना में कई बड़े ऐलान हैं। यूपीएस की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की तरह ही सरकारी कर्मियों को रिटायरमेंट के बाद औसत मूल वेतन की 50 फीसदी राशि मिलेगी।

दर्शन सिंह कहते हैं  केंद्र सरकार के द्वारा मंजूरी दी गई एकीकृत पेंशन योजना बेहद बेहतरीन  योजना है और निश्चित ही इस योजना से सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। सरकारी कर्मचारी देशभर में सामान्य नागरिकों की सेवा करते हैं, रेलवे, पुलिस, डाक सेवा,चिकित्सा जैसी सेवाओं में देशभर में सरकारी कर्मचारी सामान्य नागरिकों को अपनी सेवाएं देते हैं जिससे समाज की एक व्यवस्था चलती है। सरकारी कर्मचारियों का समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान है। दर्शन सिंह  ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे समय समय पर उठते आए हैं और उस पर केंद्र सरकार के द्वारा अच्छे निर्णय भी लिए गए हैं। दर्शन सिंह कहते हैं  देशभर में सरकारी कर्मचारियों की तरफ से मांग आती रही है कि नई पेंशन स्कीम यानी एनपीएस में सुधार किए जाए। अप्रैल 2023 में डॉ. सोमनाथन की अध्यक्षता में इस पर समिति बनी और सौ से ज्यादा कर्मचारी संगठनों यूनियन के साथ विस्तार से सलाह मशविरा किया गया, रिजर्व
बैंक से भी बात की गई।

राज्यों के वित्त सचिव, राजनीतिक नेतृत्व, कर्मचारी संघों ने अपने सुझाव दिए। इसके बाद समिति ने एकीकृत पेंशन योजना की सिफारिश की। कैबिनेट ने इस स्कीम को अनुमोदित कर दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *