सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

INS Vikrant cheating case: आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने किरीट सोमैया को जारी किया समन

2 मिनट पढ़ें
INS Vikrant cheating case: आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने किरीट सोमैया को जारी किया समन

INS Vikrant cheating case: आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने किरीट सोमैया को जारी किया समन

Advertisement

INS Vikrant cheating case: आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने किरीट सोमैया को जारी किया समन

INS विक्रांत धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया को इकनॉमी ऑफेंस विंग के सामने पेश होने का समन जारी किया है। किरीट सोमैया और उनके बेटे पर INS विक्रांत को बचाने के नाम पर 57 करोड़ रुपये चंदा जमा करने का आरोप है। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद अब किरीट सोमैया से पूछताछ की तैयारी चल रही है। पुलिस ने किरीट सोमैया से आज EOW के सामने पेश होने का आदेश दिया है।

सिर्फ 11 हजार रुपये जमा किए थे जो उन्होंने पार्टी फंड में जमा करा दिए

हालांकि किरीट सोमैया ने अपने खिलाफ लगे इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने सिर्फ 11 हजार रुपये जमा किए थे जो उन्होंने पार्टी फंड में जमा करा दिए। गौरतलब है कि इस मामले पर सुनवाई के दौरान मुंबई की सेशंस कोर्ट ने किरीट सोमैया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टा उनके खिलाफ मामला बनता है।

Advertisement

कोर्ट ने इस मामले में किरीट सौमेया के बेटे नील की भी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी

कोर्ट ने इस मामले में किरीट सौमेया के बेटे नील की भी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी है। ट्रोंबे पुलिस ने पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर किरीट सौमेया और उनके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किरीट सौमेया और उनके बेटे ने INS विक्रांत को स्क्रैप में जाने से बचाने और उसे म्यूजियम में रखने के नाम पर 57 करोड़ रुपये चंदा जमा किया और उसे हड़प कर गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *