सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

MP की राजधानी में महिला का चीर दिया ब्लेड से चेहरा, लगे 118 टांके; पीड़िता से मिलने पहुंचे CM

2 मिनट पढ़ें
MP की राजधानी में महिला का चीर दिया ब्लेड से चेहरा, लगे 118 टांके; पीड़िता से मिलने पहुंचे CM

MP की राजधानी में महिला का चीर दिया ब्लेड से चेहरा, लगे 118 टांके; पीड़िता से मिलने पहुंचे CM

Advertisement

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिसके चलते उसे 118 टांके लगे हैं। इस घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पीड़िता से मिलने पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 9 जून को टीटी नगर इलाके में घटी थी। पीड़िता, एक डॉक्टर के यहां हेल्पर का काम करती है। घटना के दिन महिला अपने पति के साथ किसी काम से बाजार गई थी।

महिला की आंख के ऊपर माथे से कान तक गहरा घाव

जब महिला का पति पानी लेने दुकान पर गया तो बाइक के पास खड़ी महिला के पास कुछ बदमाश आ गए और ऊलजलूल हरकतों के साथ अभद्र टिप्पणियां करने लगे। कुछ देर तक महिला ने बदमाशों के इस व्यवहार को नजरअंदाज किया, लेकिन जब बात हद से आगे चली गई तो महिला ने गुस्से में एक बदमाश को थप्पड़ मार दिया। इस पर महिला और बदमाशों के बीच कहासुनी हो गई। बीच सड़क पर हुए झगड़े को देखकर कई सारे लोग जमा हो गए, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बदमाश भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद महिला अपने पति के साथ बाइक पर बाजार से बाहर की तरफ से निकली ही थी कि तभी पीछा कर रहे एक बदमाश ने पीछे से महिला के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे महिला की आंख के ऊपर माथे से कान तक गहरा घाव हो गया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *