सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

बिहार में महिला का चीरहरण, भरी पंचायत में दबंगों ने निर्वस्त्र कर गर्म रॉड से पीटा

2 मिनट पढ़ें
बिहार में महिला का चीरहरण, भरी पंचायत में दबंगों ने निर्वस्त्र कर गर्म रॉड से पीटा

बिहार में महिला का चीरहरण, भरी पंचायत में दबंगों ने निर्वस्त्र कर गर्म रॉड से पीटा

Advertisement

बिहार में महिला का चीरहरण, भरी पंचायत में दबंगों ने निर्वस्त्र कर गर्म रॉड से पीटा

बिहार के मधेपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। सदर थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी गांव में महिला के साथ दबंगों के द्वारा किए गए कुकृत्य से केवल जिला ही नहीं बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीते रविवार को एक महिला को पंचायत में बुलाकर सैकड़ों ग्रामीणों के सामने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी।

सबसे पहले भरी पंचायत के बीच में महिला को खड़ा कर दिया गया।

सबसे पहले भरी पंचायत के बीच में महिला को खड़ा कर दिया गया। फिर लोहे के रॉड को आग पर गर्म करने के बाद महिला को जानवरों की तरह पीटा गया। फिर महिला को निर्वस्त्र कर दिया गया। पंचायत में मौजूद सैकड़ों लोगों के बीच महिला खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती रही लेकिन किसी का दिल नहीं पसजा। बुरी तरह से जख्मी महिला को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दर्द से कराहती पीड़िता ने बताया कि 19 मार्च की रात घर के बगल में शौच करने गयी थी। जहां गांव के ही कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की।

Advertisement

दुष्कर्म की जानकारी अपने ससुर व सास को दी थी

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। मेरे पति कदम लाल दास गांव से बाहर रहते हैं। दुष्कर्म की जानकारी अपने ससुर व सास को दी थी, लेकिन लोक लाज की वजह से चुप थी। इस वजह से मामले की शिकायत नहीं कर सकी। 20 मार्च की सुबह चारों आरोपियों ने दुष्कर्म के लिए जबरन मकई के खेत में काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों की बात नहीं मानने पर मारपीट की गयी। वहीं महिला के साथ सरेआम मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपियों की दरिंदगी साफ दिख रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *