Home मैं भी रिपोर्टर जरूरतमंद की सहायता करना हर मानव का धर्म,श्याम सुन्दर अग्रवाल

जरूरतमंद की सहायता करना हर मानव का धर्म,श्याम सुन्दर अग्रवाल

0
121
जरूरतमंद की सहायता करना हर मानव का धर्म,श्याम सुन्दर अग्रवाल
जरूरतमंद की सहायता करना हर मानव का धर्म,श्याम सुन्दर अग्रवाल

जरूरतमंद की सहायता करना हर मानव का धर्म,श्याम सुन्दर अग्रवाल

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने एक बीमार जरूरतमंद कड़कड़डूमा गांव के निवासी मेवाराम को व्हील चेयर देते
हुए वहां उपस्थित लोगो को कहा कि किसी भी जरूरतमंद जो आर्थिक रूप से कमजोर है उसकी सहायता करना हर मानव का धर्म है यह सहायता दवाई,भोजन,कपड़े के रूप में होने के अलावा विकलांगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी के रूप में हो सकती है।

श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का दूसरा नाम सेवा है मुझे भाजपा एससी मोर्चा शाहदरा जिला के उपाध्यक्ष करण सिंह कल्याण ने बताया कि मेवाराम जी का ऑपरेशन होने के बाद भी चलने फिरने में असमर्थ है उन्हे व्हील चेयर की आवश्यकता है यदि मिल जाए तो ये कही भी आ जा सकते है अपने दैनिक जीवन के कार्यों को कर सकते है उनकी जरूरत को समझ उन्हे व्हील चेयर दी गई है हमारा हमेशा प्रयास रहेगा कि हर जरूरतमंद की सेवा कर पाए। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन शर्मा ने भी मेवाराम जी को एक वैशाखी देकर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष राकेश राजपूत, अन्नओ देवी,सुंदर लाल, ओमबीर सिंह,महावीर सिंह,जितेंद्र मोहन,राजकुमार भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here