Home मैं भी रिपोर्टर Guru Ravidas 650th Jayanti संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती...

Guru Ravidas 650th Jayanti संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर शाहदरा जिला भाजपा का भव्य आयोजन

0
6

Guru Ravidas 650th Jayanti संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर शाहदरा जिला भाजपा का भव्य आयोजन

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जन्म जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता, समानता, मानवता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मभूमि से लाई गई पवित्र माटी का कलश शाहदरा जिला टीम को सम्मानपूर्वक सौंपा गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, जिलाध्यक्ष दीपक गाबा तथा जिला महामंत्री अनिल शर्मा, गीता शर्मा एवं सुन्दर चौधरी ने संयुक्त रूप से पवित्र माटी कलश प्राप्त किया। इसके बाद शाहदरा जिला भाजपा द्वारा विज्ञान लोक, आनंद विहार से मां कात्यायनी मंदिर, जागृति एंकलेव तक भव्य पदयात्रा निकाली गई।

पवित्र माटी कलश को श्रद्धापूर्वक पदयात्रा के माध्यम से मंदिर तक ले जाया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, जिलाध्यक्ष दीपक गाबा, जिला महामंत्री अनिल शर्मा, गीता शर्मा एवं सुन्दर चौधरी सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पवित्र कलश को श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के दर्शन और श्रद्धा अर्पित करने के लिए आगामी दो से तीन दिनों तक मंदिर में रखा जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के निवासी एवं श्रद्धालु पवित्र कलश के दर्शन कर संत रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकेंगे। जिला भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि संत रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र माटी का दिल्ली के जिलों और मंडलों तक पहुंचना केवल एक धार्मिक एवं श्रद्धा का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के संकल्प का प्रतीक है। 650वें जन्म जयंती वर्ष में इस पावन अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को प्रत्येक परिवार और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here