सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IPL 2022, LSG vs GT: लखनऊ सुपर जाएंट्स को 62 रन से हरा प्लेऑफ में पंहुचा गुजरात टाइटन्स

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का 57वां लीग मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 62 रन से हराया और आईपीएल के इस सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। गुजरात टाइटंस आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बनी। गुजरात के खाते में अब 18 अंक हो गए हैं। वही दूसरी तरफ अब लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेआफ में जाने के लिए एक और मैच का इंतजार करना पड़ेगा।

शुभमन गिल ने खेली 63 रन की पारी https://img-s-msn-com.akamaized.net/tenant/amp/entityid/AAX8qYR.img?h=0&w=600&m=6&q=60&u=t&o=f&l=f

इस मैच में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीताऔर पहले बैटिंग का फैसला लिया था. टीम को साहा के रूप में शुरुआती झटका लगा था, लेकिन शुभमन गिल ने एक तरफ से मोर्चा संभाले रखा. शुभमन गिल ने 63 रनों की पारी खेली और वह पूरे 20 ओवर तक क्रीज़ पर टिके रहे. पिच पर बॉल थोड़ा रुककर आ रही थी, ऐसे में बैटिंग आसान नहीं थी. यही कारण रहा कि गुजरात का कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. शुभमन गिल के बाद डेविड मिलर 26 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस तरह गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए।

82 रनों पर सिमटी लखनऊ की टीम https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/05/10/079133acd6bc7d11a74c625a37cf3095e39f9.jpeg

गुजरात से मिले 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे लखनऊ के लिए कप्तान के एल राहुल और क्विंटन डिकाक ने पारी की शुरुआत की। यश दयाल ने डिकाक को 11 रन के स्कोर पर साई किशोर के हाथों कैच करवा टीम के पहली सफलता दिलाई। अनुभवी मोहम्मद शमी ने कप्तान राहुल को विकेट के पीछे साहा के हाथों 8 रन पर कैच करवाया। करण शर्मा को यश ने डेविड मिलर के हाथों 4 रन के स्कोर पर कैच करवा वापस जाने पर मजबूर किया। राशिद खान ने क्रुणाल पांड्या को 5 रन के स्कोर पर आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। साहा ने उनको स्टंप कर वापस जाने पर मजबूर कर दिया। आयूष बदोनी 8 रन बनाकर साई किशोर की गेंद पर साहा द्वारा स्टंप किए गए। मार्कस स्टोइनिस महज 1 रन बनाने के बाद रन आउट होकर वापस लौटे। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने जेसन होल्डर को 1 रन पर LBW कर दिया। और देखते ही देखते लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सिर्फ 82 रनों पर सिमट गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *