सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

इंटरनेट में छाया ग्लेन मैक्सवेल का जबरदस्त कैच, जिसने भी देखा हैरान रह गया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आज केजली स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में एक ऐसा कैच पकड़ा जिसको देखकर स्टेडियम में बैठे फैंस हक्के-बक्के रह गए। मैक्सवेल ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का कैच पकड़ा। गली में जिस तरह से मैक्सवेल ने मार्टिन गप्टिल का कैच लपका, वह देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मैक्सवेल ने मुश्किल कैच को इतनी आसानी से लपका कि लगा ही नहीं कि यह कोई मुश्किल कैच था। बाईं ओर डाइव लगाकर मैक्सवेल ने एक हाथ से यह कैच लपका। मैक्सवेल ने अपनी फील्डिंग पोजीशन से बैकवर्ड पॉइंट पर हवा में कैच पकड़ा। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने तीन मैचों के पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। पहला ओवर रोमांचक रहा, जिसमें गुप्टिल ने स्टार्क की पहली दो गेंदों पर छह रन बनाए। ओवर के अंत में उन्हें एलबीडब्ल्यू घोषित किया गया था, लेकिन उन्होंने जीवित रहने के लिए एक सफल डीआरएस की मांग की। हवा में उड़ते हुए मैक्सवेल द्वारा पकड़े गए इस कैच का वीडियो ऑस्ट्रेलया क्रिकेट के द्वारा शेयर किया गया है। मैक्सवेल के कैच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपनी फील्डिंग पोजीशन से बैकवर्ड पॉइंट पर हवा में कैच पकड़ा। इससे पहले, आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने तीन मैचों के पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने फील्डिंग के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी में 52 रन देकर 4 विकेट झटके। उनकी ही शानदार गेंदबाजी के दमपर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 232 रनों पर रोक दिया। हालांकि बल्लेबाजी में मैक्सवेल नाकाम रहे और 8 गेंदों पर उन्होंने केवल 2 रन बनाए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *