सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

गैंगरेप से बचने के लिए स्कूल की बिल्डिंग से कूदी लड़की, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

2 मिनट पढ़ें

ओडिशा के जाजपुर जिले में गैंगरेप से बचने के लिए एक लड़की स्कूल की बिल्डिंग से कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। लड़की को गंभीर हालत में कलिंग नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है जब क्योंझर जिले की रहने वाली लड़की अपने भाई के साथ सुकिंडा क्रोमाइट घाटी में अपनी बहन के घर जा रही थी। जब वे बस से उतरे, तो उस वक्त इलाके में भारी बारिश हो रही थी। आरोपियों ने पीड़िता और उसके भाई को भारी बारिश के कारण स्कूल में शरण लेने की सलाह दी थी।

दोष सिद्ध होने पर इनके खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय बाद रात बाद में पांचों लोग स्कूल की ओर लौटे। आरोपियों ने देर रात लड़की के भाई को पीट-पीटकर भगा दिया था। इसके बाद उन्होंने लड़की का पीछा किया। उन्होंने लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की, तो वह स्कूल की इमारत की छत पर चली गई और वहां से कूद गई। इसके बाद मदद के लिए उसके भाई की चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके तुरंत बाद पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। दोष सिद्ध होने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *