Home दिल्ली-एनसीआर Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद में पत्नी और प्रेमी ने पति की हत्या...

Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद में पत्नी और प्रेमी ने पति की हत्या कर रची झूठी गुमशुदगी की कहानी

0
56

Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद में पत्नी और प्रेमी ने पति की हत्या कर रची झूठी गुमशुदगी की कहानी

गाजियाबाद के लिंकरोड थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। पूजा नामक पत्नी और उसके प्रेमी आशीष ने मिलकर अपने ही पति योगेश कुमार (34) की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने पति की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर शक़ को भटकाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, घटना 24 सितंबर 2025 की है। पूजा ने योगेश को सरस्वती मेडिकल कॉलेज, पिलखुआ बुलाया। वहां पहले से मौजूद आशीष अपने साथियों चंद्रपाल और प्रवीण के साथ था। योगेश के पहुंचते ही आशीष से उसका झगड़ा हुआ, और मौके का फायदा उठाते हुए चंद्रपाल ने योगेश की गर्दन पर चाकूनुमा कटर से वार कर हत्या कर दी।

मौत के बाद शव को जंगल में छुपा दिया गया और योगेश की बाइक वहीं छोड़ दी गई। 2 अक्टूबर को पूजा ने पति की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट लिंकरोड थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास जंगल से कंकाल, टी-शर्ट और मोटरसाइकिल बरामद कर मृतक की पहचान की।

पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए 11 अक्टूबर 2025 को मुख्य आरोपी आशीष (27) और पूजा को साहिबाबाद रेलवे ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार किया। आशीष के कब्जे से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ।

एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने तीन साल के प्रेम संबंध और योगेश के रास्ते में आने के कारण हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 140(1), 103(1), 238 और 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में मामले को लेकर गुस्सा है, जबकि पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here