सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

रोहित शर्मा के साथ याराना, राशिद खान ने यूं लुटाया ‘हिटमैन’ पर प्यार; कहा – बम्बई से आया मेरा दोस्त…

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रोहित शर्मा के साथ याराना, राशिद खान ने यूं लुटाया ‘हिटमैन’ पर प्यार; कहा – बम्बई से आया मेरा दोस्त…

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अनोखे अंदाज में रोहित शर्मा और टीम इंडिया का धन्यवाद किया है.

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 8 रन से हराकर इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है. क्योंकि इसी जीत ने उसे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह दिलाई है. यह भी गौर करने वाली बात है कि अफगान टीम के सेमीफाइनल में जाने के पीछे भारत का भी हाथ है. यदि एक दिन पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया पर 24 रन से जीत ना मिलती तो राशिद खान और उनकी टीम के लिए टॉप-4 में जाने की राह बहुत कठिन हो जाती. अब अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वो रोहित शर्मा को अपने दोस्त की संज्ञा देते दिख रहे हैं.

राशिद खान का पोस्ट वायरल

Advertisement

राशिद खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की, जिसमें वो रोहित शर्मा के साथ कुछ हंसी के पल बांटते दिख रहे हैं. इस बीच उन्होंने कैप्शन में लिखा – बम्बई से आया मेरा दोस्त. यह डायलॉग 1977 में आई ‘आप की खातिर’ फिल्म से लिया गया है, जिसका ‘बम्बई से आया मेरा दोस्त’ गाना आज भी लोगों की जुबान पर बना रहता है. ये कहना गलत नहीं कि खासतौर पर रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंद में 92 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है अफगानिस्तान

2024 से पूर्व अफगानिस्तान 6 बार टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले चुका था, लेकिन अब तक सेमीफाइनल तक की राह तय नहीं कर पाया था, लेकिन 2024 में इतिहास रच दिया गया है. अफगान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है, और पहले सेमीफाइनल में उसकी भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होगी. ये दोनों ही टीम आज तक टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंची हैं. इसलिए 2024 टी20 वर्ल्ड कप में संभव है कि इस बार विश्व को एक नया चैंपियन मिल सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *