Home मैं भी रिपोर्टर Eye Checkup Camp: नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन चित्रकूट कॉलोनी...

Eye Checkup Camp: नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन चित्रकूट कॉलोनी लोनी रोड में : अशोक चौधरी

0
186

Eye Checkup Camp: नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन चित्रकूट कॉलोनी लोनी रोड में : अशोक चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : समाज कल्याण एवं शैक्षिक ट्रस्ट , तथा महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के सहयोग से आंखों का चेक-अप कैंप ,चित्रकूट मंदिर ,चित्रकूट कॉलोनी डीडीए एमआइजी फ्लैट, ईस्ट ऑफ , लोनी रोड पर आयोजित किया गया इस अवसर पर 110 व्यक्तियों ने अपनी आंखों की जांच कराई गई, जिनमें से अंतिम रूप से 11 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया , ये व्यक्ति महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के वाहन द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा और इनके ऑपरेशन के पश्चात इनको वापस लाया जाएगा ,आज महावीर इंटरनेशनल की ओर से डॉक्टर एच.गिरी गिरी जो पूरे कैंप के इंचार्ज रहे और डॉक्टर पदमा O T इंचार्ज , दानिश , ऑप्टोमेट्रिस्ट, आज के कैंप के इंचार्ज सुनील , जुनेरा, प्राची जिन्होंने की पंजीकरण का कार्य विशेष रूप से किया ,और इस कैंप के मुख्य सूत्रधार रहे जिन्होंने बहुत ही सुंदर तरीके से लोगों की आंखों की जांच की और सभी को दवाइयां मुफ़्त में वितरित की गई, समाज कल्याण एवं शैक्षिक ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टीज की ओर से सभी आए हुए डॉक्टर का बुके एवं शाल पहन कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सभी सम्मानित वरिष्ठ ट्रस्टीज गण उपस्थित रहे मुख्य रूप से वरिष्ठ ट्रस्टीजतनवीर तेवतिया , अशोक चौधरी अमरपाल राठी रामवीर सिंह मलिक तेजवीर सिंह पवार , चौधरी वीरेंद्र सिंह श राजतिलक एवं अनेक ट्रस्टी एवं सदस्य गण , इस मौके पर उपस्थित रहे ,आज के इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी वरिष्ठ ट्रस्टीज बधाई के पात्र रहे, और सब सभी वरिष्ठ ट्रस्टीज से निवेदन करते हैं कि वह जल्द ही एक कैंप किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में बड़े स्तर पर लगाए, जिससे हमारे समाज के कमजोर वर्गों को अत्यधिक लाभ होगा ,आज सुबह से ही भारी बारिश के चलते लोगों में एक जुनून सा पैदा हो रहा था की सब अपनी बारी का इंतजार जांच कराने हेतु कर रहे थे , कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ ट्रस्टी तेजवीर सिंह पवार ने आए हुए सभी महावीर इंटरनेशनल दिल्ली की टीम एवं अपने सभी वरिष्ठ साथियों का धन्यवाद देकर के कार्यक्रम का समापन किया इस अवसर पर दिल्ली इंटरनेशनल के डॉक्टर की टीम ने अपने अतिथि सत्कार की भुरी – भूरी प्रशंसा की , और इस सब के लिए मैं श्री अमरपाल राठी, सेवानिवृत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दिल्ली जल बोर्ड एवं वरिष्ठ ट्रस्टी अशोक चौधरी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here