Eid Mubarak Delhi: हामिद अंसारी एवं गुलाम नबी आजाद को दी ईद की शुभकामना
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : देशभर में ईद उल फितर का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया | मुस्लिम भाईयों नें तो एक दूसरे को बधाई दी ही साथ ही अनेक हिन्दू भाईयों नें भी मुस्लिम भाईयों ने मौके पर बधाई दी | वरिष्ठ सामजिक कार्यकर्ता तथा भारत सरकार के संचार मंत्रालय के पूर्व सदस्य दीपक शर्मा नें भी अपने क्षेत्र के तहत मानसरोवर पार्क ,न्यू मोडर्न शाहदरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगो के घर पहुंच क्र उन्हें ईद पर्व की शुभकामनायें दी | दीपक शर्मा नें बताया मुस्लिम भाईयों नें भी उनका बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा मीठी सेवियां परोसी |

दीपक शर्मा अपनी टीम के साथ भारत के लगातार दो बार उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रिय मंत्री रहे गुलाम नबी आजाद को उनके निवास स्थान पर जाकर ईद मुबारक दी व कई विषयों पर चर्चा की | दीपक शर्मा नें बतया ईद पर काफी व्यस्त होने के बाजूद दोंन नेताओं नें उन्हें काफी समय और सम्मान दिया | दीपक शर्मा नें कहा हामिद अंसारी बहुत ही सरल स्वभाव के धनी व्यक्तित्व हैं वहीं गुलाम नबी आजाद का भी जवाब नहीं उन्हें भी उनके निवास स्थान पर पहुंच कर ईद की मुबारकबाद दी।



