सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

ED Raid: ED की छापेमारी पर भूपेश बघेल का तीखा हमला, “साहेब ने भेज दी ED, मुद्दा था अदाणी का”

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ED Raid: ED की छापेमारी पर भूपेश बघेल का तीखा हमला, “साहेब ने भेज दी ED, मुद्दा था अदाणी का”

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। इस कार्रवाई की जानकारी खुद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। अपने तीखे पोस्ट में उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा – “ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अदाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।”

इस छापेमारी की पुष्टि ईडी के सूत्रों ने भी की है। छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने बघेल के आवास पर दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की और टीम अभी भी मौके पर मौजूद है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी के दौरान कोई बरामदगी हुई या नहीं।

ED की जांच में यह सामने आया है कि छत्तीसगढ़ में एक संगठित शराब सिंडिकेट सक्रिय था, जिसमें मुख्य रूप से कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व अधिकारी अनिल टुटेजा और अन्य प्रभावशाली लोग शामिल थे। इस सिंडिकेट ने कथित रूप से लगभग 2161 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की। ईडी की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवैध धन से तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हर महीने नकद राशि पहुंचाई जाती थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह पूरा घोटाला एक सुनियोजित तरीके से लंबे समय तक चलाया गया।

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का यह दावा कि ईडी की कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में उन्होंने कोरबा जिले के तमनार तहसील में कोयला खदान परियोजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों का समर्थन किया था। बघेल ने आरोप लगाया था कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना आदिवासी भूमि पर जबरन पेड़ों की कटाई की जा रही है, और राज्य सरकार अदाणी समूह के फायदे के लिए स्थानीय लोगों के जल, जंगल और जमीन का दोहन कर रही है।

भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि राज्य की खनिज संपदा, वन भूमि और प्राकृतिक संसाधनों को उद्योगपतियों को सौंपने की होड़ मची है और इसके खिलाफ उनकी आवाज को दबाने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इस छापेमारी को लेकर जबरदस्त हलचल मच गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को केंद्र की “विपक्ष को डराने की नीति” बताया है, जबकि भाजपा का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और इसमें राजनीति नहीं देखी जानी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *