सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

गोबर से अटा पड़ा नाला जहांगीरपुरी में बन रहा है बीमारियों की वजह : एम.एल.भास्कर

2 मिनट पढ़ें
एम.एल.भास्कर

गोबर से अटा पड़ा नाला जहांगीरपुरी में बन रहा है बीमारियों की वजह : एम.एल.भास्कर

गोबर से अटा पड़ा नाला जहांगीरपुरी में बन रहा है बीमारियों की वजह : एम.एल.भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जहांगीर पुरी के आई एवं जे ब्लॉक में रहने वाले लोगों के लिए एक गंभीर समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। भलस्वा गांव में पाले जा रहे पालतू पशुओं का गोबर प्रतिदिन जे ब्लॉक के बड़े नाले में फेंका जा रहा है, जिसके चलते नाला पूरी तरह जाम रहने लगा है। नाले की निकासी ठप होने से गंदा पानी गलियों में फैल रहा है और बदबू तथा मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।

इस बढ़ती समस्या को देखते हुए रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आई एवं जे ब्लॉक) के अध्यक्ष एम एल भास्कर ने दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्वच्छता का मुद्दा नहीं, बल्कि लोगों की सेहत और जीवन से जुड़ी गंभीर समस्या बन गई है। एम एल भास्कर ने बताया कि कई बार स्थानीय लोगों द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद भलस्वा गांव से गोबर फेंकने का सिलसिला जारी है।

नतीजतन नाले की सफाई का कोई असर नहीं दिखता, क्योंकि लगातार गोबर गिराए जाने से नाला कुछ ही दिनों में फिर जाम हो जाता है। इससे सीवर लाइन भी प्रभावित हो रही है और कई घरों में बैकफ्लो की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने निगम आयुक्त से तीन प्रमुख मांगें की हैं भलस्वा गांव से आने वाले गोबर को जे ब्लॉक के नाले में डालने पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए। जे ब्लॉक नाले की विशेष अभियान के तहत पूरी तरह सफाई कराई जाए तथा गोबर फेंकने में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। स्थानीय निवासियों ने भी एम एल भास्कर का समर्थन करते हुए कहा कि यदि यह समस्या जल्द नहीं रोकी गई, तो क्षेत्र में बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। लोग पहले ही दुर्गंध और गंदगी से परेशान हैं और निगम प्रशासन से तत्काल राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *