सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीIndian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसल

दिल्ली सरकार की लापरवाही से पहली बरसात में ही तालाब बनी दिल्ली : गुरमीत सूरा

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली सरकार की लापरवाही से पहली बरसात में ही तालाब बनी दिल्ली : गुरमीत सूरा

दिल्ली सरकार की लापरवाही से पहली बरसात में ही तालाब बनी दिल्ली : गुरमीत सूरा

Advertisement

दिल्ली सरकार की लापरवाही से पहली बरसात में ही तालाब बनी दिल्ली : गुरमीत सूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम के द्वारा नालों एवं नालियों की निरंतर साफ सफाई न करवाने की वजह से आज दिल्ली की सभी सड़कें तालाब बन गई | ऐसा कहना है भाजपा पश्चिमी जिले के सह प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का। बारिश में राजधानी दिल्ली में सामने आई जलभराव की समस्या पर बात करते हुए गुरमीत सिंह ने कहा कि इस तरह से मात्र कुछ घंटों की बारिश से दिल्ली की सड़कों का तालाब बन जाना, जलभराव की समस्या सामने आना दिल्ली सरकार तथा नगर निगम में शासन कर रही आम आदमी पार्टी की विफलता की तरफ इशारा करता है।

Advertisement

गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के साथ-साथ नगर निगम को सही तरह से चलाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। गुरमीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नाकामी की वजह से पूरी दिल्ली पानी पानी हो गई। गुरमीत सिंह सूरा ने बताया कि विवेक विहार फेस 2 के अंडरपास में लगभग तीन से साढ़े तीन फुट तक पानी भरा रहा जिस वजह से बस, ट्रक, रिक्शा, थ्री व्हीलर घंटों तक वहां फंसे रहे, दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर और पुल प्रहलादपुर अंडरपास में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया जिस वजह से वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई। इसके अलावा गांधीनगर के सुभाष रोड पर एक पेड़ गिर गया जिस कारण से 2 घंटे तक सड़क जाम रही। गुरमीत सिंह सूरा ने बताया कि कई जगह तो अंडरपास से पानी निकालने वाले पंप भी खराब हो गए। गुरमीत सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली में हुई मात्र कुछ ही घंटों की बारिश ने आम आदमी पार्टी और नगर निगम की पोल खोल के रख दी है, आगे तो अभी बारिश का मौसम आना है, उसमें दिल्ली की सड़कों का क्या हाल होगा यह सोचने वाला विषय है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *