सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

हरियाणा के नूंह में खनन रोकने गए DSP की हत्या, अवैध खनन माफिया के लोगों ने डंपर से कुचला

2 मिनट पढ़ें
हरियाणा के नूंह में खनन रोकने गए DSP की हत्या, अवैध खनन माफिया के लोगों ने डंपर से कुचला

हरियाणा के नूंह में खनन रोकने गए DSP की हत्या, अवैध खनन माफिया के लोगों ने डंपर से कुचला

Advertisement

 

हरियाणा में खनन माफियाओं का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है.जानकारी के मुताबिक नूह में खनन माफियाओं ने DSP पर गाड़ी चढ़ा दी. इससे डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बिश्नोई तावड़ू में तैनात थे. वह तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारने गए थे. कार्रवाई के दौरान डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई ने खननस्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की. तभी उन्हें टक्कर मार दी गई. टक्कर डंपर से मारी गई थी. इससे डीएपी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है आईजी और नूह के एसपी मौके पर पहुंच गए हैं घटना की जांच पड़ताल की जा रही है बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे उन्हें खनन की जानकारी मिली थी इसके बाद साढ़े 11 बजे अपने स्टाफ के साथ पहुंचे जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें देखकर खनन माफियाओं ने भागने का प्रयास किया।

Advertisement

खनन माफियाओं के दुस्साहस का यह पहला मामला नहीं

इसी दौरान डीएसपी को टक्कर मारी गई है.घटनास्थल पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि डीएसपी सिर्फ स्टाफ के साथ गए थे उनके साथ पुलिस फोर्स नहीं था मौके पर डंपर चालक तेज गति से कार को रौंदकर आगे बढ़ गया इसमें सुरेंद्र बिश्नोई की मौत हो गई हरियाणा में खनन माफियाओं के दुस्साहस का यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी इस तरह की वारदात सामने आ चुकी हैं इससे पहले सोनीपत में अवैध खनन करने वाले गिरोह ने स्पेशल इनफोर्समेंट टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था इसमें सिपाही को पीट-पीटकर घायल कर दिया और एएसआइ की वर्दी फाड़ दी थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *