Dr PK Mishra: डॉ. पी. के. मिश्रा को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी बनाया किराड़ी जिले का प्रभारी
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उर्जावान प्रदेश महासचिव डॉ.पी के मिश्रा को पार्टी हाईकमान नें अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर-पश्चिमी लोक सभा के जिला किराड़ी क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है | डॉ. पी के मिश्रा इससे पहले उत्तर-पूर्वी संसदीय क्षेत्र के बाबरपुर जिला एवं करावल नगर जिला कांग्रेस के भी प्रभारी रह चुके हैं | डॉ. मिश्रा पूर्व में दिल्ली विधानसभा ( बीएलेस ) के निदेशक भी रह चुके हैं । दिल्ली सरकार में “मैथिली- भोजपुरी एकेडमी” के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं । जमीनी स्तर पर सन्गठन से जुड़े डॉ मिश्रा अनेकों महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं तथा करावल नगर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके है |
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवीन चन्द्रा नें डॉ.मिश्रा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का आभार जताते हुए कहा डॉ.मिश्रा जमीन से जुड़े नेता है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं और सभी को साथ लेकर चलते हैं वे बहुत विद्वान है उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है | अशोक नगर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप शर्मा नें कहा ब्राह्मण समाज के हम सभी लोग डॉ पी के मिश्रा की नियुक्ति का स्वागत करते है और पार्टी हाईकमान तथा दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का आभार व्यक्त करते है कि ब्राह्मण समाज के डॉ पी के मिश्रा जमीन से जुड़े पार्टी के कद्दावर नेता हैं। प्रताप शर्मा कहते हैं डॉ पी के मिश्रा को प्रदेश महासचिव बनाकर तथा संगठन की ज़िम्मेदारी सौंपकर उन्होंने ब्राह्मण समाज का भी मान बढ़ाया है |



