सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में अबतक 8 की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा लोनी कटरा थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ, जहां दो डबल डेकर बसों की टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक बिहार से दिल्ली जा रही दो डबल डेकर बसों में ये टक्कर हुई। यह घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पॉइंट 25 पर हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्रियों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक खड़ी डबल डेकर बस को दूसरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें तुरंत ही 8 यात्रियों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *