Home आमने सामने केजरीवाल सरकार को भंग करना भारी भूल होगी भाजपा की : श्री...

केजरीवाल सरकार को भंग करना भारी भूल होगी भाजपा की : श्री दत्त शर्मा

0
184

 

केजरीवाल सरकार को भंग करना भारी भूल होगी भाजपा की : श्री दत्त शर्मा

* दिल्ली की जनता है केजरीवाल के साथ

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी विधायकों की उस चिट्ठी को गृह मंत्रालय को भेज दिया है जिसमें बीजेपी के विधायकों ने दिल्ली की सरकार को संवैधानिक संकट का हवाला देकर बर्खास्त करने की मांग की है और इसके साथ साथ दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की है। भाजपा के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा के द्वारा एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन यह साजिश भी अन्य साजिशों की तरह ही नाकाम साबित होगी। और यदि भाजपा इसमें कामयाब भिहो जाती है तो यह भाजपा की भारी भूल होगी |

श्री दत्त शर्मा ने कहा कि जब से दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी बैठी है तभी से भाजपा डर में है क्योंकि आम आदमी पार्टी की, अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता ने शुरू से ही भाजपा को परेशान किया हुआ है और इसी वजह से दिल्ली में भी भाजपा विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाई व अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी ने अपनी बढ़त बनाकर भाजपा को भारी नुकसान पहुंचाया। श्री दत्त शर्मा ने कहा कि तभी से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल भाजपा के निशाने पर आ गए थे और केंद्र सरकार में होने की वजह से भाजपा ने अपनी ताकतों का इस्तेमाल करके आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमों में फसा कर जेल में बंद करके सरकार को गिराने की कोशिश करी लेकिन कानूनी तौर पर अरविंद केजरीवाल जेल से बैठे सरकार चला सकते थे और भाजपा की आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने की साजिश नाकाम हो गई।

श्री दत्त शर्मा ने कहा की अरविंद केजरीवाल जेल में बंद होते हुए भी बहुत बेहतरीन तरीके से सरकार चला रहे हैं लेकिन भाजपा का जो मकसद था आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने का वह अभी तक पूरा नहीं हुआ था। श्री दत्त शर्मा ने कहा की भाजपा यह भी चाहती थी की जेल में भेज कर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की छवि जनता के आगे खराब हो ताकि दिल्ली की सत्ता पर से आम आदमी पार्टी को उतरना पड़े लेकिन दिल्ली की जनता को अपने बेटे पर पूरा भरोसा है और अरविंद केजरीवाल तब भी एक जनप्रिय नेता थे और आज जेल में बंद होने के बाद भी एक जनप्रिय नेता है।

श्री दत्त शर्मा ने कहा की इन सबके बाद हाल ही में भाजपा का यह प्रयास था की दिल्ली सरकार के अधिकार एलजी को दे कर आम आदमी पार्टी को दिल्ली में कमजोर किया जा सके लेकिन शायद भाजपा यह बात भूल गई है की आम आदमी पार्टी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आम आदमी पार्टी जनता की पार्टी है और चाहे आम आदमी पार्टी के पास कोई अधिकार हो या ना हो आम आदमी पार्टी हमेशा ही जनता के हित के लिए कार्य करती रहेगी। श्री दत्त शर्मा ने कहा की आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने की भाजपा की जब सभी साजिशें नाकाम हो गई तब भाजपा ने यह ओछी हरकत करते हुए ऐसा कहा की दिल्ली की सरकार को संवैधानिक संकट है और आम आदमी पार्टी की सरकार को बर्खास्त करके दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। श्री दत्त शर्मा ने कहा की मैं भाजपा से बस यह कहना चाहूंगा कि अरविंद केजरीवाल सूरज की वह किरण है जिन्हें भाजपा एक कमरे में बंद भी कर देगी न तब भी उसका उजाला, उसका प्रकाश कम नहीं होगा।

श्री दत्त शर्मा ने कहा की अरविंद केजरीवाल एक ऐसे पढ़े लिखे नेता हैं जो अगर जेल में भी हैं तब भी वह अपनी काबिलियत से दिल्ली की सरकार को बखूबी तौर पर चला सकते हैं लेकिन शायद यह बात भाजपा हजम नहीं कर पा रही है और अब भाजपा उल्टे सीधे तरीकों का इस्तेमाल कर रही है आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने के।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here