सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

करोड़ों खर्चने के बाद भी ध्वस्त हो चुका है दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

 

करोड़ों खर्चने के बाद भी ध्वस्त हो चुका है दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम : विनोद जायस

* गलतियों से भी सबक नहीं लेती सरकार

Advertisement

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) राजधानी दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है | आलम यह है इस सिस्टम के सुधार के लिए हर साल करोड़ो रूपये का बजट बनाया जाता है लेकिन आंकड़ो पर गौर करें तो ड्रेनेज सिस्टम पहले से भी ज्यादा खराब हो चुका है | यह कहना है उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं यदि दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम की जांच सी.बी.आई.से कराई जाए तो कई भ्रष्ट अफसर हत्थे चढ़ सकते हैं |

विनोद जायस नें उपराज्यपाल से मांग की इस सिस्टम की जांच कराएं और दोषियों को सजा दिलवाए | विनोद जायस कहते हैं ड्रेनेज सिस्टम बुरी तरह से ध्वस्त हो चुका है | आलम यह है की दो तीन घंटे की बरसात में ही दिल्ली तालाब बन जाती है | इस साल ही जलभराव के चलते कई लोग काल के ग्रास में
समा चुके हैं | लेकिन दिल्ली सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही | अरविन्द केजरीवाल सरकार अपनी गलतियों से भी सबक नहीं लेती और केवल बयानबाजी में लगे रहना इस सरकार की आदत बन चुकी है | केजरीवाल ने 2021 में दिल्ली ड्रेनेज सिस्टम मास्टर प्लान 2021 को धरातल पर उतारकर नालियों में जल निकासी के लिए बदलाव लाने के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था, परंतु 30-35 साल पुरानी 3740 किलोमीटर लम्बाई की 2846 नालियां व नालों के लिए अलग-अलग प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनी परंतु आज तक कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की दिल्ली सरकार और एमसीडी की नाकामियों के कारण दिल्ली वासियों को होने वाली तकलीफ़ें कम होने का नाम नही ले रही है।

विनोद जायस कहते हैं कि मानसून में जल भराव के कारण परेशान दिल्ली वालों को राहत देने में असफल दिल्ली नगर निगम, और दिल्ली सरकार के पीडब्लूडी और बाढ़ विभाग बहाने बनाना बंद करके दिल्ली को एक स्वस्थ और सुचारु ड्रेनेज सिस्टम देने के लिए काम करें। विनोद जायस ने कहा कि दिल्ली की अधिकतर जेजे कॉलोनियों, अनधिकृत कॉलोनियों, पुनर्वास कॉलोनियों, मलिन बस्तियों, हरिजन बस्ती और वाल्मीकि बस्ती जहां अधिकतर गरीब, निम्न, मध्यम वर्ग व गरीबी रेखा से भी नीचे तक के लोग रहते है वहां सरकार यहां पीने के पानी सहित जन सुविधाएं मुहैया कराने में फेल रही है वहीं अब मानसून की बारिश से कॉलोनी तालाब में तब्दील होने के कारण बच्चे स्कूल और लोग अपने रोजगार पर जाने में असमर्थ दिखाई दे रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *