सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Delhi Transport Budget 2026: दिल्ली सरकार के बजट से दिल्ली का परिवहन, सिस्टम भी होगा मजबूत : गुरमीत सिंह सूरा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Transport Budget 2026: दिल्ली सरकार के बजट से दिल्ली का परिवहन, सिस्टम भी होगा मजबूत : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार का इस बार का बजट ऐतिहासिक है | इस बजट में तमाम संसाधनों का इंतजाम किया गया है | जनता की राय लेकर बनाया गया है यह बजट | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चिमी जिले के पूर्व श-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह कहते है इस बजट में शिक्षा ,स्वास्थ्य परिवहन के साथ-साथ हरियाली के लिए विशेष पॅकेज बनाये गये हैं जिनसे निश्चित रूप से दिल्ली का विकास तेजी से होता दिखेगा | गुरमीत सिंह कहते हैं बजट का नाम ही ग्रीन बजट रखा गया है जिससे संकेत मिलते है दिल्ली की हरियाली को बढ़ावा देने के लिए योजनायें बनाई जायेगी ताकि प्र्दुष्ण से निपटने में आसानी हो श्री सूरा कहते हैं इसी तरह दिल्ली के परिवहन सिस्टम को गति देने के लिए इस बजट में खास इंतजाम किये गये है |

Advertisement

दिल्ली सरकार के बजट 2026-27 में परिवहन क्षेत्र के लिए 8,374 करोड़ प्रस्तावित हैं, जो मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने पर केंद्रित है। मार्च 2027 तक 5,800 इलेक्ट्रिक बसों सहित 7,500 बसें चलाने का लक्ष्य है। मेट्रो फेज-4 के लिए 2,885 करोड़ और रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए 568 करोड़ का प्रावधान है। श्री सूरा कहते हैं इलेक्ट्रिक बसें व बुनियादी ढांचा: दिल्ली को 12,000 इलेक्ट्रिक बसों के लक्ष्य की ओर ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें और चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने पर विशेष जोर है।मेट्रो विस्तार: मेट्रो के फेज-4 और आगामी मेट्रो परियोजनाओं को गति देने के लिए बजट में भारी फंड आवंटित किया गया है। नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर के लिए ₹568 करोड़ प्रस्तावित हैं, जिससे NCR कनेक्टिविटी सुधरेगी। ईवी पॉलिसी 2.0: ईवी खरीदने को प्रोत्साहित करने के लिए ईवी पॉलिसी 2.0 और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अतिरिक्त फंड (200 करोड़+320 करोड़) का प्रावधान है। डीटीसी बसों में महिलाओं/ट्रांसजेंडर की मुफ्त यात्रा के लिए 450 करोड़, ई-ऑटो/ई-टैक्सी को बढ़ावा देना, सहित कई इंतजाम किये गये है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *