Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Snatching Incident: दिल्ली फ्लेटफॉर्म पर फोन छीनने वाला स्नैचर, पीछा करते...

Delhi Snatching Incident: दिल्ली फ्लेटफॉर्म पर फोन छीनने वाला स्नैचर, पीछा करते युवक की ट्रेन से मौत

0
34

Delhi Snatching Incident: दिल्ली फ्लेटफॉर्म पर फोन छीनने वाला स्नैचर, पीछा करते युवक की ट्रेन से मौत

दिल्ली के शाहदरा में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय युवक रोहित कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल फोन एक स्नैचर ने छीना था और युवक उसका पीछा कर रहा था। इसी दौरान वह प्लेटफॉर्म 3 पर खड़ी दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस के सामने आ गया।

घटना की सूचना पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस को शाम करीब 4:55 बजे मिली। मौके पर पुलिस और क्राइम एवं फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम पहुंची। शव को मेडिको-लीगल कार्रवाई और प्रिजर्वेशन के लिए अरुणा आसफ अली हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

पुलिस ने बताया कि स्नैचर की पहचान के लिए स्टेशन के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है। इस संबंध में स्नैचिंग का मामला भी दर्ज किया गया है।

घटना ने शाहदरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here