सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Delhi Police Action: हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Police Action: हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव

नई दिल्ली। Delhi Police की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर Himanshu Bhau के गैंग के दो इनामी शूटर्स को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्य और नीरज के रूप में हुई है, जिन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आरोपी दिल्ली में रंगदारी वसूली के लिए फायरिंग और गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये शूटर्स विदेश में बैठकर गैंग ऑपरेट कर रहे हिमांशु भाऊ के इशारे पर वारदातों को अंजाम देते थे। दिल्ली-एनसीआर में हुई कई फायरिंग की घटनाओं में इनकी भूमिका सामने आई है। इसके अलावा हरियाणा में हुए एक बड़े हत्याकांड में भी इनकी संलिप्तता बताई जा रही है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि Himanshu Bhau हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है और फिलहाल विदेश में रहकर अपने गैंग का संचालन कर रहा है। उसके खिलाफ साल 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था और उस पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित है।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी गैंग के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले इस नेटवर्क की पूरी कड़ी को खंगाला जा रहा है।

स्पेशल सेल की इस कार्रवाई से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय अपराधी गिरोहों पर शिकंजा कसने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *