सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Delhi Minor Rape Case: रिश्तेदार की शादी में शामिल होने दिल्ली आई नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Minor Rape Case: रिश्तेदार की शादी में शामिल होने दिल्ली आई नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

दिल्ली स्थित द्वारका सेक्टर 12 में बरात में शामिल होने आई 15 साल की लड़की के साथ बरात में मौजूद एक शख्स ने दुष्कर्म किया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और उनके बयान पर संबंधित धारा में केस दर्ज किया।
दिल्ली आई नाबालिग से दुष्कर्म
नई दिल्लीः द्वारका सेक्टर 12 में बरात में शामिल होने आई 15 साल की लड़की के साथ बरात में मौजूद एक शख्स ने दुष्कर्म किया। नाबालिग बाथरूम में बेसुध हालात में मिली। द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया। नाबालिग के बयान और मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभिषेक अस्थाना (25) की पहचान हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
बरात में आई थी शामिल होने
पुलिस सूत्रों के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के हरदोई इलाके में रहती है और नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 22 नवंबर को अपने रिश्तेदार की बरात में शामिल होने के लिए हरदोई से दिल्ली आई थी। जिस बस में वह आई थी, उसी बस में उनका दूर का एक रिश्तेदार अभिषेक अस्थाना भी आया था।
देर रात बरात में पीड़िता बाथरूम जा रही थी। इसी दौरान अभिषेक भी उनके पीछे से आ गया और धक्का देकर बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर उसे बेसुध हालत में छोड़कर वहां से चला गया।
पीड़िता के बयान पर केस दर्ज
कुछ देर बाद वहां दूसरी महिला पहुंची तो उन्होंने बाथरूम का गेट खुला पाया और पीड़िता को देखकर शोर मचाया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और उनके बयान पर संबंधित धारा में केस दर्ज किया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी अभिषेक भी हरदोई का ही रहने वाला है और पीड़िता के घर से कुछ ही दूरी पर रहता है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *