सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Delhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्मा

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्मा

राजधानी दिल्ली में फ्लाईओवरों के नीचे खाली पड़ी जमीन को जनसुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के रूप में विकसित करने की दिल्ली सरकार की योजना का भाजपा नवीन शाहदरा जिला के महामंत्री बिन्नी वर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल सार्वजनिक स्थानों के बेहतर उपयोग और शहरी विकास को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है। इससे न केवल दिल्ली के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध होंगे। बिन्नी वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार शहर की व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाने और लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

बिन्नी वर्मा ने कहा कि फ्लाईओवरों के नीचे वर्षों से खाली पड़ी जमीन का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए तो ये स्थान राजधानी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वर्तमान में कई जगहों पर इन स्थानों पर गंदगी, अतिक्रमण और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। सरकार की प्रस्तावित योजना के तहत इन खाली जगहों को सुंदर पार्क, हरित क्षेत्र, कला एवं सांस्कृतिक केंद्र और अन्य जनसुविधाओं के रूप में विकसित किया जा सकता है। इससे आसपास के इलाकों में स्वच्छता और सुंदरता बढ़ेगी तथा स्थानीय निवासियों को अपने क्षेत्र में बेहतर सार्वजनिक स्थान मिल सकेंगे।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह द्वारा विभिन्न फ्लाईओवरों का निरीक्षण कर विकास योजनाओं की समीक्षा करना दर्शाता है कि सरकार जमीनी स्तर पर बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है। बिन्नी वर्मा ने इस योजना में बड़ी कंपनियों के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड का उपयोग करने और विकसित किए जाने वाले स्थानों का दो से तीन वर्षों तक रखरखाव सुनिश्चित करने के प्रस्ताव को भी सराहनीय बताया। उनके अनुसार, इससे इन स्थानों की नियमित देखभाल हो सकेगी और सरकारी संसाधनों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव भी कम होगा।

बिन्नी वर्मा ने फ्लाईओवरों के नीचे 400 से 500 पुलिस बूथ स्थापित करने की प्रस्तावित योजना को भी राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से इन स्थानों पर पुलिस की नियमित मौजूदगी जरूरी है। पुलिस बूथ स्थापित होने से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा और किसी आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिल सकेगी। व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में ऐसी व्यवस्था सार्वजनिक स्थलों को अधिक सुरक्षित बनाने में सहायक हो सकती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि चिराग दिल्ली, पंचशील, आईआईटी दिल्ली, पंजाबी बाग और मुकुंदपुर चौक सहित राजधानी के विभिन्न फ्लाईओवरों के नीचे अलग-अलग थीम पर विकास की योजना दिल्ली को नई पहचान दे सकती है। इन स्थानों पर हरित क्षेत्र विकसित करने के साथ भारतीय कला, संस्कृति, शास्त्रीय नृत्य और वन्यजीवों से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां तैयार की जा सकती हैं। इससे सार्वजनिक स्थलों का बेहतर उपयोग होगा और दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा।

बिन्नी वर्मा ने कहा कि यदि इस योजना को सुनियोजित तरीके से लागू किया जाता है तो फ्लाईओवरों के नीचे मौजूद अनुपयोगी स्थान राजधानी के आकर्षक और उपयोगी सार्वजनिक केंद्रों में बदल सकते हैं। इससे दिल्ली के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को एक साथ मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *