Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे की सौगात व्यापार और रोजगार को...

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे की सौगात व्यापार और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा : विनोद जायस

0
48

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे की सौगात व्यापार और
रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा : विनोद जायस

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार):राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे के एक महत्वपूर्ण हिस्से का उद्घाटन किया। करीब 210 किलोमीटर लंबी यह आधुनिक परियोजना उत्तर भारत के सड़क नेटवर्क को मजबूती देने के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक विकास के लिए एक मजबूत आधार साबित होगी। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | ठाकुर विनोद जायस ने इस परियोजना को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “यह एक्सप्रेस वे हमारे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम है। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि लोगों के दैनिक जीवन और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में भी व्यापक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का यह परिणाम आने वाले समय में व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर पैदा करेगा।” विनोद जायस नें कहा कि इस एक्सप्रेस वे के पूर्ण रूप से चालू होने के बाद दिल्ली से देहरादून तक की यात्रा का समय लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा, जिससे यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने के साथ ईंधन की खपत में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत तैयार यह परियोजना लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा, जिससे आर्थिक गलियारे के रूप में इसका विकास संभव होगा। परियोजना का सबसे बड़ा लाभ पर्यटन क्षेत्र को मिलने की उम्मीद है। हरिद्वार , ऋषिकेश और मसूरी जैसे प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों तक पहुंच अब पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। इस परियोजना से उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों, होटल उद्योग और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
यह एक्सप्रेस वे न केवल दूरी घटाएगा, बल्कि विकास, निवेश और अवसरों के नए रास्ते भी खोलेगा। विनोद जायस नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की दूरदर्शी परियोजनाएं देश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही हैं। दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे आने वाले समय में विकास, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में एक मजबूत आधार साबित होगा। विनोद जायस कहते हैं पहले खजूरी पुस्ता, शास्त्री पार्क और गांधीनगर जैसे इलाकों में लोगों को रोजाना भारी जाम का सामना करना पड़ता था, जहां घंटों का समय बर्बाद हो जाता था। लेकिन अब इस एक्सप्रेस वे और फ्लाईओवर के माध्यम से वही दूरी महज़ कुछ मिनटों में तय की जा सकेगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि भजनपुरा से गीता कॉलोनी तक का सफर, जो पहले लंबा होता था, अब बेहद आसान और तेज़ हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here