सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण हेतु आयोजित बैठक में पहुंचे हर्ष मल्होत्रा : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण हेतु आयोजित
बैठक में पहुंचे हर्ष मल्होत्रा : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी, शाहदरा ज़िला द्वारा आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं ऐतिहासिक निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” एवं दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का स्वागत एवं समर्थन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि केन्द्रीय सड़क निर्माण राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा नें कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की माताओं-बहनों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होगी इसके साथ ही, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और यातायात सुगमता के लिए अत्यंत लाभकारी बताया गया। भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसी भावना के साथ शाहदरा ज़िला संगठन निरंतर कार्य कर रहा है।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, ज़ोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़ सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री , मोर्चा अध्यक्ष व निगम पार्षद मौजूद रहें।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *