Home आमने सामने Delhi budget 2026: विकास की नई लहर लेकर आया है रेखा गुप्ता...

Delhi budget 2026: विकास की नई लहर लेकर आया है रेखा गुप्ता सरकार का बजट : मुकेश बंसल

0
30

Delhi budget 2026: विकास की नई लहर लेकर आया है रेखा गुप्ता सरकार का बजट : मुकेश बंसल
– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अपना वार्षिक बजट पेश कर दिया है। वार्षिक बजट में रेखा गुप्ता सरकार ने कई ऐलान किए हैं। दिल्ली के वार्षिक बजट पर वीर अर्जुन ने कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल से की बातचीत और दिल्ली के वार्षिक बजट पर जानी उनकी राय, मुकेश बंसल का कहना है कि दिल्ली का नया वार्षिक बजट दिल्ली में विकास की नई लहर लेकर आएगा। मुकेश बंसल ने कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार ने नए वार्षिक बजट में हर वर्ग, हर समुदाय की तरक्की की पूरी रूपरेखा तैयार कर दी है। मुकेश बंसल ने बताया कि बजट पेश करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की बहनों को 2500 रुपये महीने देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसी के तहत हमारी सरकार ने महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मुकेश बंसल ने कहा कि इस तरह भाजपा ने चुनाव के दौरान महिलाओं को 2500 रुपए महीना देने का जो वादा किया था वह वादा भी पूरा कर दिया है। मुकेश बंसल ने आगे बताया कि दिल्ली के वार्षिक बजट में महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए 450 करोड़ रुपये दिए गए है|

महिलाओं के साथ साथ ट्रांसजेंडर वर्ग को भी मुफ्त यात्रा मिलेगी। मुकेश बंसल ने बताया कि बजट के तहत दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50 हज़ार सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे व दिल्ली में सभी डार्क स्पॉट पर नई लाइटें लगाई जाएंगी जो कि मेरी नजर में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए बहुत भी बड़ा व सराहनीय कदम है। मुकेश बंसल ने बताया कि बजट के तहत वृद्ध लोगों के लिए संस्थानों को 25 करोड़ रुपये दिए जायेंगे व जेजे कॉलोनी, बस्ती विकास और अटल कैंटीन के लिए 634 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। मुकेश बंसल ने बताया कि रेखा गुप्‍ता सरकार ने 19148 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए रखा है जो कि बहुत ही शानदार फैसला है क्योंकि शिक्षा ही विकसित भारत की नींव है और जितनी मजबूत यह नींव होगी उतनी ही हमारा देश तरक्की करेगा। मुकेश बंसल कहते हैं परिवहन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार, वर्ष 2029 तक शत प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसों के लक्ष्य तथा ईवी नीति के अंतर्गत दी जा रही सब्सिडी को उन्होंने भविष्य के लिए सकारात्मक एवं दूरदर्शी कदम बताया। इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों एवं कर्मचारियों की आवाजाही भी अधिक सुगम होगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों का विस्तार, डार्क स्पॉट्स का उन्मूलन तथा स्मार्ट लाइटिंग जैसी व्यवस्थाएँ औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here