सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

ट्रिपल इंजन की सरकार आने के बाद अपराध दर में आई कमी : रीना माहेश्वरी

3 मिनट पढ़ें
रीना माहेश्वरी

ट्रिपल इंजन की सरकार आने के बाद अपराध दर में आई कमी : रीना माहेश्वरी

Advertisement

ट्रिपल इंजन की सरकार आने के बाद अपराध दर में आई कमी : रीना माहेश्वरी

स्ट्रीट क्राइम से लेकर गंभीर अपराध तक में कमी दिख रही है

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी के लोगो को ट्रिपल इंजन सरकार के फायदे मिलने लगे है |ट्रिपल इंजन सरकार लगातार जनहित में फैंसले ले रही है जिसका फायदा भी जनता को मिलने लगा है | यह कहना है अशोक नगर वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की निगम पार्षद रीना महेश्वरी का |

रीना महेश्वरी का कहना है दिल्ली की अपराध दर में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद गिरावट आई है जो की एक अच्छा संकेत है | रीना महेश्वरी कहती हैं दिल्ली पुलिस द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2025 की पहली छमाही में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल अपराध में 8.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 2025 के पहले छह महीनों के दौरान बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पोस्को के मामलों में 2024 की इसी अवधि की तुलना में उल्लेखनीय 10 प्रतिशत की कमी आने की संभावना है। 1 जनवरी से 30 जून, 2025 तक, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय दंड संहिता के तहत कुल 1,18,822 मामले दर्ज किए गए |

Advertisement

रीना महेश्वरी कहती हैं बीते दो साल की तुलना में 2025 के शुरुआती छह महीनों में स्ट्रीट क्राइम से लेकर गंभीर अपराध तक में कमी दिख रही है। पिछले साल इसी समय के मुकाबले अबकी बार लूट में 22.88 फीसदी कमी आई है। स्नैचिंग भी 25.97 फीसदी तक घटी है। सेंधमारी 2024 की तुलना में 25.40, घरों में चोरी 16.07 और गाड़ी चोरी 5.98 फीसदी कम हुई है। रेप-पॉक्सो के केस 10.38 फीसदी और छेड़छाड़ के 12.50 फीसदी केस 2024 के मुकाबले कम दर्ज हुए हैं। मर्डर के मामलों में 3.73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

रीना माहेश्वरी कहती हैं आंकड़ों के मुताबिक, गंभीर अपराध 2024 में 2,543 दर्ज हुए थे, अबकी बार 13.13 फीसदी गिरावट के साथ 2,209 मामले दर्ज हुए हैं। स्पेशल सीपी (क्राइम) देवेश चंद्र श्रीवास्तव बताते हैं कि टेक्नॉलजी के इस्तेमाल को बढ़ाया गया है। पुलिस ने क्रिमिनल्स का डेटा मजबूत किया है। आदतन अपराधियों की क्राइम कुंडली बनाई गई है। फोरेंसिक साइंस लैब की 30 गाड़ी होने का फायदा मिल रहा है। अपराधियों के फिंगर प्रिंट भी पुलिस के पास हैं। तेजी से केस सॉल्व हो रहे हैं और अपराधी पकड़े जा रहे हैं। रीना माहेश्वरी कहती हैं महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध भी घटे हैं।

रेप-पॉक्सो के केस 2024 के शुरुआती छह महीने में 1040 दर्ज हुए थे, जो अबकी बार 932 हैं। स्पेशल सीपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस साल ‘ऑपरेशन शिष्टाचार’ लॉन्च किया गया। इसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी तरह महिलाओं का पिंक स्कूटर दस्ता भी पेट्रोलिंग पर रहता है। पुलिस की तरफ से की प्रीवेंटिव एक्शन भी लिए गए हैं। इस वजह से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी देखने को मिल रही है। रीना माहेश्वरी कहती है ट्रिपल इंजन सरकार के प्रयास से यह कमी दर्ज की गई है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *