Cockroach Janta Party: कॉकरोच बना भारत के युवाओं का रोल मॉडल देखते ही देखते जुड़ गया कारवां
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का तोड़ डाला चंद दिनों में गुमान
– अश्वनी भारद्वाज –
नई दिल्ली , कॉकरोच जिसका नाम लेने से भी लोग घिन्न मानते थे आज उस नाम से जुड़ने की देश भर में होड़ लग गई है | हवा के ताजा झोंके से भी तेज रफ्तार से कॉकरोच के नाम पर बने सन्गठन नें छोटी मोटी पार्टियों की बात तो छोड़ो देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस और देश की सत्ता पर एक दशक से भी ज्यादा समय से काबिज कई दशक पुरानी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को भी अपनी लोकप्रियता के मामले में ना केवल पछाड़ दिया है बल्कि उसकी चर्चा हिंदुस्तान से बाहर भी होने लगी है | अब तो आप समझ ही गए होंगे हम भी उसी कॉकरोच की चर्चा करने जा रहे है जो देश विदेश के सोशल मीडिया के साथ-साथ प्रिंट मिडिया तथा इलेक्ट्रोनिक मीडिया की सुर्खियाँ बन चुका है | देश का शायद ही कोई ऐसा शहर हो जहां आज कॉकरोच के नाम पर बने सन्गठन कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा न हो | चर्चा इतनी तेजी से फैली की सत्ताधारी दल के साथ-साथ उससे जुड़े संगठनों के लाखों तीस मार्खाओं को मैदान में मोर्चा सम्भालना पड़ा और कई नें तो इस सन्गठन के तार विदेशी धरती तक से जोड़ने के प्रोपगंडे चलाये |
जैसा कि हमेशा से ही जिस आन्दोलन की हवा निकालनी हो उसे पाकिस्तान से जोने की परम्परा एक प्रमुख पार्टी करती रही है लेकिन यह तो मानना पड़ेगा मजाक -मजाक में शुरू हुए इस आन्दोलन की धमक इतनी तेज है की बड़े बड़े राजनैतिक दलों की हवा इसकी लोकप्रियता नें निकाल दी है | ये आंकड़े तो केवल सोशल मीडिया के ही सामने आ रहे हैं जबकि करोड़ों युवा आज भी सोशल मीडिया से दूर ही हैं और जब यह हवा वहां तक भी पहुंचेगी तो सत्ता के गलियारों में भी सन्नाटा छा जाएगा इस सम्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता | आप खुद ही अंदाजा लगाईए इस सन्गठन के उदय के साथ-साथ करोड़ों लोगो का जुड़ना किस बड़ी विफलता के चलते और किस सफलता की ओर मुड़ता दिख रहा है | इतिहास गवाह है किसी बड़ी विफलता के चलते ही आन्दोलन का जन्म हुआ करता है और इसी सम्भावना के चलते सोशल मीडिया से इस सन्गठन के पर कतरने के असफल प्रयास किये गए लेकिन हुक्मरान शायद यह भूल रहे हैं आक्रोशित जनता और वह भी कॉकरोच की तरह जिद्दी युवा जब सैलाब बनते हैं तो उन्हें रोक पाना शायद किसी के बूते से बाहर होता है | हमारी याद में भी देश में कई युवा आन्दोलन हुए और उन्होंने सत्ता तक हिलाई राज्य स्तर पर तो सरकार उखड़ी ही एक बार तो केंद्र में भी एक आन्दोलन सरकार की विदाई का कारण बना था | कुछ भी हो लोगो को यह उम्मीद तो बंधने ही लगी है अँधेरा छटेगा और प्रकाश खिलेगा देश का युवा हसरत भरी निगाहों से इस सन्गठन के साथ जुड़ता नजर आ रहा है | आज बस इतना ही …



